- Hindi News
- राधा कृष्ण ने फूलों और भक्तों ने गुलाल की होली खेली
राधा-कृष्ण ने फूलों और भक्तों ने गुलाल की होली खेली
खंडवा - रामनगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके पर कथावाचक पं. बनवारी उपमन्यु ने श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता के अलावा ब्रज की होली का प्रसंग सुनाया। जिससे कथास्थल का माहौल रंगीन हो उठा। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण पर रंग-गुलाल व फूलों की बारिश कर उत्साह से रंगोत्सव का आनंद लिया। पूरा पांडाल रंग-गुलाल और पुष्पवर्षा से सरोबार हो उठा। शुक्रवार को कथास्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इधर, जसवाड़ी रोड स्थित नर्मदापुरम कॉलोनी में गुरुवार से भागवत कथा की शुरुआत हुई। एकता उत्सव समिति द्वारा आयोजित कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पं. बद्रीप्रसाद चंद्रे ने कथावाचन किया।
रामनगर में आयोजित भागवत कथा में ब्रज की होली के प्रसंग के दौरान रंग-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु।