- Hindi News
- मौसम ! सुबह देर तक रहा कोहरा हटा तो तेज बारिश ने दी दस्तक, दोपहर बाद हल्की राहत
मौसम-!-सुबह देर तक रहा कोहरा हटा तो तेज बारिश ने दी दस्तक, दोपहर बाद हल्की राहत
भास्कर संवाददाता - खरगोन
मौसम का मिजाज लोगों को हैरान कर रहा है। मकर संक्रांति के सप्ताह भर बाद भी कड़ाके की ठंड कायम है। गुरुवार रात को तेज बारिश के बाद रात में भी रूक-रूककर बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह कोहरे के साथ हुई। सुबह 8.30 बजे तक घने कोहरे की सर्द चादर में शहर लिपटा नजर आया। इसके बाद सुबह 10 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 15मिनट की तेज
बारिश ने मौसम को और सर्द कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल के लिए रवाना होने वाले बच्चों को हुई। सुबह 8बजे तक कई वाहनों के लाइट ऑन नजर आए। दोपहर 12 बजे कुछ हद तक बादल हटे और हल्की धूप नजर आई। फिर बादलों ने डेरा जमा लिया। हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन सूरज नहीं निकलने से नमी कायम रही।
भगवानपुरा,बिस्टान,भग्यापुर,नागझिरी,बमनाला,टांडाबरूड़,ऊन, गोगावां में भी बारिश से गेहूं व चने की फसल को नुकसान पहुंचा है। उपसंचालक कृषि रेवासिंह सिसौदिया ने बताया राजस्व अमले के साथ मिलकर कृषि विभाग के मैदानी अमले को सर्वे के निर्देश दिए हैं। शासकीय प्रावधान के तहत 25 फीसदी से ज्यादा फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव दिया जा सकता है।
अंचल में भी काफी नुकसान
भास्कर संवाददाता - खरगोन
गुरुवार रात 9 बजे गोगावां तहसील के देवली गांव में ओले गिरे। कुछ किसानों ने ओले की तस्वीरें मोबाइल से खींचीं। कुछ किसानों ने भूसे में ओले को हिफाजत से रख दिया ताकि प्रमाण सहित अफसरों को समस्या बता सकें। शुक्रवार को किसान कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी के नाम संयुक्त कलेक्टर एस.के. भंडारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सहेजकर रखे गए ओले भी दिखाए। हालांकि किसानों का कहना था काफी बचाने के बाद भी ओले पिघलकर आधे रह गए हैं। सरपंच दिलीप चौहान, राजेश राठौड़, कमल सिंह आदि ने बताया गुरुवार रात तेज बारिश, ओले और आंधी से फसल प्रभावित हुई है। कुछ कच्चे मकानों की दीवारें भी गिर गईं। गेहूं,चना, मटर, गन्ना की फसल मौसम की मार से खराब हो गई। नुकसान का सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता दी जाए। संयुक्त कलेक्टर श्री भंडारी ने किसानों को सर्वे और हर संभव शासकीय मदद का भरोसा दिलाया।
दो-तीन दिनों में मिल सकती है राहत मौसम के जानकारों की मानें तो 24 घंटे तक बादल और कोहरे के आसार हैं,लेकिन दो-तीन दिनों में काफी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पैदा हुई स्थिति कमजोर पड़ रही है। फिलहाल नमी 70-80 फीसदी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने से इसमें गिरावट आएगी।
ब्लॉक 24 घंटे में 1 जून से अब तक
खरगोन 17.5 880.5
गोगावां 8.0 610.0
सेगांव 6.0 982.0
भगवानपुरा 1.0 1042.0
भीकनगांव 13.0 923.0
झिरन्या 10.0 790.3
बड़वाह 2.0 1266.8
महेश्वर 5.0 1156.0
कसरावद 0.0 1079
औसत 6.9 970.0
बारिश के हाल
बादल हटे और हल्की धूप नजर आई। फिर बादलों ने डेरा जमा लिया। हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन सूरज नहीं निकलने से नमी कायम रही।
सामान्य बारिश को आंकड़ों ने काफी पीछे छोड़ा
जिले की सामान्य औसत बारिश 726.5 मिमी. है। पिछले साल इस तारीख तक 730.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी लेकिन इस साल बारिश के आंकड़ों ने सामान्य बारिश को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस साल अब तक औसतन 970.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य वर्षा से करीब 250 मिमी. ज्यादा है।
शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर ओढ़कर निकली।
बारिश और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
२४ घंटे से ज्यादा देर तक संभाल कर रखे ओले लेकर देवली के ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे।
ञ्चफसल नुकसान होने पर सर्वे की मांग
ञ्च देवली गांव के किसानों ने बताई परेशानी
ओले को रातभर भूसे में संभाला, सुबह लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट