पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील स्तर पर नि:शुल्क मिलेगी विधिक सहायता

तहसील स्तर पर नि:शुल्क मिलेगी विधिक सहायता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को तहसील स्तर पर विधिक सहायता क्लीनिक स्थापित किए। खंडवा, पंधाना, हरसूद, पुनासा, छैगांवमाखन में स्थापित क्लीनिक में प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व सहायता नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। शहर में क्लीनिक उप जेल परिसर में संचालित है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिनंदन कुमार जैन ने जिपं सीईओ अमित तोमर को ४ तहसील पर क्लीनिक के लिए स्थान मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। क्लीनिक पर २ समाजसेवी व एक पैनल लायर सेवा देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गंगाचरण दुबे के मुताबिक सभी नामों की सूची भेज दी गई है।