पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम सामान की भरपाई करवाएंगे ॥खेल प्रभारी ने स्पष्टीकरण दे दिया है। कमियों के लिए माफी भी मांगी है।

कम सामान की भरपाई करवाएंगे ॥खेल प्रभारी ने स्पष्टीकरण दे दिया है। कमियों के लिए माफी भी मांगी है। नियमानुसार कम पाए गए सामान की भरपाई करवाएंगे। इसके बारे में उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन
पीजी कॉलेज के खेल प्रभारी ने अपने पर लगे आरोपों के बारे में स्पष्टीकरण दे दिया है। कमियों पर माफी भी मांगी हैं। प्रबंधन ने अनियमितताओं और कमियों की भरपाई के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। प्राचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग को सूचित किया है। रिपोर्ट भी भेजी है। उधर, अनियमितताओं को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं का आक्रोश जारी है। उन्होंने सीएम को इस बारे में सूचित किया है। ज्ञापन दिया। कार्रवाई की मांग की।
जिला संयोजक दिनेश यादव, भोलू कर्मा आदि ने बताया खेल प्रभारी की अनियमितताओं के बारे में सीएम को बताया है। मामले की फाइल बना कर दी है। इसमें जांच रिपोर्ट, कमियों का ब्योरा आदि शामिल है। जल्दी ही इस बारे में प्रभारी मंत्री को भी सूचित करेंगे। नगर अध्यक्ष अंकित साहू ने बताया गणतंत्र दिवस बाद मामले को विश्वविद्यालय स्तर पर भी ले जाएंगे ताकि अन्य कॉलेजों की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। करीब एक महीने पहले पीजी कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं और खिलाडिय़ों ने खेल प्रभारी बीएल भाटे पर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। क्रय समिति द्वारा मामले की जांच की गई। बिलों और रजिस्टरों का मिलान किया गया। कई अनियमितताएं और कमियां सामने आई। कॉलेज प्रबंधन ने खेल प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा था। विद्यार्थियों को दस दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था।