- Hindi News
- अचानक हुई बारिश: रिहर्सल छोड़ भागे छात्र
अचानक हुई बारिश: रिहर्सल छोड़ भागे छात्र
खरगोन - गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार सुबह 8 बजे डीआरपी मैदान पर हुई। बारिश के कारण रिहर्सल अधूरी ही रह गई। इसमें एक स्कूल की प्रस्तुति और राष्ट्रगान नहीं हो पाया। बताया गया सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू हुए। ध्वजारोहण और परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम। बाल शिक्षा निकेतन की प्रस्तुति के दौरान भारी बारिश हुई। बच्चे बारिश से बचने के लिए क्वाटर गार्ड की ओर भागे। वहीं अधिकारी अपने वाहनों में रवाना हो गए।