पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखंडवा - शुक्रवार को इंदौर के मालवीया नगर निवासी पति-पत्नी ने जावर थाने के बमनगांव में कीटनाशक पी लिया। गंभीर अवस्था में १०८ एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने मनीषा पति भुरू ((२५)) को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति की जान बचा ली गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 26 से
खंडवा - गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुलशन नगर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी से प्रारंभ हो रहे इस टूर्नामेंट में 10-10 ओवर के मैच होंगे। सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच 12-12 ओवर का होगा। टूर्नामेंट में मेन ऑफ द मैच, मेन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बॉलर आदि पुरस्कार दिए जाएंगे।
आज से दर्ज होगी राशन कार्ड संबंधी दावे आपत्ति
खंडवा - मप्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 13 के प्रावधानों के अनुसार नगर निगम खंडवा द्वारा वार्डवार बैठकें 25 से 27 जनवरी तक आयोजित कर दावे आपत्ति लिए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक को दायित्व सौंपा गया है। निगमायुक्त एसआर सोलंकी ने बताया कि यह कार्य समय सीमा में किया जाना है।
हवन-पूजन कर हुआ भंडारा
खंडवा - रामनगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन हुआ। शुक्रवार को हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.