- Hindi News
- कलेक्टर ने मांगी सब्सिडी नहीं मिलने वालों की सूची
कलेक्टर ने मांगी सब्सिडी नहीं मिलने वालों की सूची
: सब्सिडी न मिलने के कारणों को दूर करेगा प्रशासन
खंडवा - सब्सिडी न मिलने वालों की व्यथा से परेशान प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर नीरज दुबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट में बैठक कर डायरेक्ट टू बेनीफिट योजना की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को उन लोगों को चिह्नित करने को कहा है जिन्हें सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। साथ ही ऐसे लोग जिनके आधार कार्ड नहीं बन सके हैं या नहीं बन पा रहे हैं उनका भी पता करने को कहा है। सब्सिडी नहीं मिल पाने वाले लोगों की सूची एजेंसियों से देने को कहा है। अगले कुछ दिनों में गैस एजेंसियां सूची खाद्य विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगी। इसके बाद सब्सिडी न मिलने के कारणों को चिह्नित कर दूर किया जाएगा। इसी तरह जिनके आधार कार्ड में परेशानी है उसे दूर करने के लिए कलेक्टोरेट में कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधार कार्ड में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 15 रुपए शुल्क लगेगा।