पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौवें दिन अनशन समाप्त, ग्रामीणों ने मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

नौवें दिन अनशन समाप्त, ग्रामीणों ने मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चग्रामीणों को पुख्ता कार्रवाई का इंतजार
ञ्च नहीं तो फिर आंदोलन की चेतावनी
भास्कर संवाददाता - खंडवा
अनशन पर बैठे रोहणी गांव के लोगों ने नौवें दिन आंदोलन फिलहाल समाप्त कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांगे पूरी करने के लिए शुरू की गई कार्यवाही से संतुष्ट होकर यह फैसला किया। है। गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से चलने लगी है। सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस दिया है। कार्रवाई से संतुष्ट ग्रामीणों ने सोमवार को स्थानीय मंदिर में 13 किलो घी का हलवा प्रसाद बनाकर चढ़ाया। गांव के सभी लोगों में बांटा। इसके बाद अनशन समाप्त हुआ।
इससे पहले सुबह जावर टीआई मोहन सिंह मौर्य गांव गए। ग्रामीणों को मांगे माने जाने के संबंध में बताया। अनशन समाप्त करने के लिए समझाया। लवकुश कुमार ने बताया अब कार्रवाई का इंतजार रहेगा। प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो गांव वाले फिर आंदोलन पर जा सकते हैं।
दो अनशनकारी बीमार
अनशन पर बैठने वालों में से भगवान सिंह व उसकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब है। इन दोनों को ज्यादा कमजोरी है। इलाज चल रहा है। अन्य सभी अनशनकारी बच्चू सिंह, समोती बाई, हरे सिंह, कैलाश प्रसाद, ओम प्रकाश स्वस्थ हैं।