पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बसने कम आ रहे लोग

शहर में बसने कम आ रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतुल दुबे - खंडवा
शहरों का आकर्षण कम हो रहा है। खंडवा शहर सहित प्रदेश के अन्य शहरों की ग्रोथ रेट कम हो गई है। विगत दस सालों में खंडवा नगर विकास की दर करीब दो प्रतिशत से कम हो गई है। मतलब लोग शहर में रहने कम आ रहे हैं। या यूं कहें कि लोगों को शहर ज्यादा नहीं भा रहे है। हमारा शहर प्रदेश में नीचे से तीसरे नंबर पर है। जनगणना निदेशालय ने प्रदेश के 14 नगर निगमों की ग्रोथ रेट इसी महीने जारी की है। इसमें खंडवा नगर निगम 12वें स्थान पर है। मतलब साफ है कि खंडवा शहर में लोगों के रहने आने की संख्या कम हुई है।
निमाड़ में देखें तो खंडवा शहर की ग्रोथ पहले स्थान पर है। साथ ही प्रदेश के प्रमुख शहर जबलपुर से आगे है। निमाड़ के दूसरे नगर निगम बुरहानपुर का ग्रोथ रेट खंडवा नगर निगम से लगभग आधा है। सबसे ज्यादा आकर्षण इंदौर शहर का है। वहां ग्रोथ रेट प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
२००१ के बाद घटा शहर
का आकर्षण
खंडवा शहर में बसने के प्रति लोगों का आकर्षण २००१ के बाद घटना शुरू हुआ है। 1991-2001 के दशक में शहर का ग्रोथ रेट १८.६८ था। २००१ से ११ के बीच शहर का ग्रोथ रेट कम हो गया। यह १६.५४ है। लोग शहर में बसना पहले की अपेक्षा कम हो गए हैं।




इंदौर ३४.९६ व ३५.१५

भोपाल २५.११ व ३५.२५

जबलपुर १५.४३ व २५.९६

ग्वालियर २७.५० व १९.७३

उज्जैन १९.७० व १८.८२

देवास २४.९८ व ४०.९५

सतना २३.४१ व ४२.८७

सागर १६.९७ व १८.७६

रतलाम १९.२२ व २१.७७

रीवा २८.५८ व ४२.०९

कटनी- १८.६४ व १४.४४

सिंगरौली- १८.९४ व २०७.५९

बुरहानपुर- ८.८६ व १२.१७

खंडवा- १६.५४ व १८.६८

प्रदेश के सभी नगरों की ग्रोथ कम हुई है। केवल कटनी नगर निगम की ग्रोथ बढ़ी है। कटनी की ग्रोथ रेट में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2001-11 में यह 18.64 रही। इससे पहले के दशक में यह 14.44 थी। ग्रोथ रेट में सबसे ज्यादा कमी सिंगरौली नगर निगम में आई है। यहां 188.65 प्रतिशत की कमी आई है।

प्रदेश के नगर निगम और उनके ग्रोथ रेट



२००१-११ व १९९१-२००१

कटनी का बढ़ा आकर्षण



: गांवों और शहरों के बीच सड़कों की हालत सुधरी है। जरूरत पडऩे पर शहर आ जाते हैं। शहरों में बसते नहीं हैं।

: शहर में जमीन महंगी होने के कारण ग्रामीण खरीद नहीं पाते, गांव में ही रहते हैं।

: जरूरी सुविधाओं का विकास गांवों में भी हो रहा है।

: सिंचाई सुविधाएं बढ़ी, कृषि कार्यों से आमदनी बढ़ी है।



: शहर में रहने वालों की संख्या में हुई वृद्धि ।

: नगरवासियों की जनसंख्या व उसका घनत्व।

: शहर में मौजूद मकान व उनमें रहने वाले लोगों की संख्या।

: शहरवासियों को मिलने वाले रोजगार की स्थिति। काम करने वालों की संख्या।

शहरों के प्रति आकर्षण कम हुआ

ग्रोथ रेट कम होने का मतलब हमारे शहरों में लोगों के आने की गति कम हुई है। घनत्व पहले कम हुआ है। शहरों के प्रति लोगों का आकर्षण कम हुआ है।

- सचिन सिन्हा, निदेशक, जनगणना निदेशालय, भोपाल

शुभ संकेत, कम आ रहे लोग



यह अच्छी बात है कि ग्रामीणों का शहर की ओर आने की गति कम हुई है। गांवों में ही लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधाएं मिल रहीं हैं। ग्रामीणों का रहन सहन का स्तर बेहतर हुआ है। यही कारण है कि लोग अब शहरों की ओर कम आ रहे हैं।

- प्रो. अनूप सक्सेना, समाज शास्त्र



यह हैं ग्रोथ रेट के आधार



शहर से इसलिए टूटा मोह

गांवों से पलायन कम हुआ - जनगणना निदेशालय द्वारा जारी शहरों की ग्रोथ रेट में खंडवा शहर का स्थान प्रदेश में 12वें नंबर पर, सबसे तेजी से बढ़ रहा है इंदौर नगर