- Hindi News
- 31 को सरकारी अस्पतालों में नहीं हो सकेगा इलाज
31 को सरकारी अस्पतालों में नहीं हो सकेगा इलाज
खंडवा - 31 जनवरी को शासकीय अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं होगा। शासकीय चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर ((डॉक्टर, कर्मचारी, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ)) एक दिनी अवकाश पर रहेंगे। संघ के जिला सचिव विजय मोहरे ने बताया सामुदायिक हेल्थ सेंटर लखनादौन जिला सिवनी एवं जिला धार सहित अन्य जिलों में चिकित्सकों पर नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्रशासन की कार्रवाई एवं मानसिक प्रताडऩा के विरोध में अपनी मांगों के साथ 31 जनवरी को सामूहिक हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जब तक किसी मामले में सच्चाई सामने नहीं आए चिकित्सकों को गिरफ्तार नहीं किया जाए। स्वास्थ्य आयुक्त ने भी निर्देश दिए हैं कि बिना किसी तकनीकी अभिमत लिए चिकित्सकों पर लापरवाही आरोपित करते हुए एफआईआर की कार्यवाही की जाती है तो यह मानवीय सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना होगी।