पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्ताहभर में सज जाएगा मेला, आएंगे नए झूले

सप्ताहभर में सज जाएगा मेला, आएंगे नए झूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
मां नवचंडी मेला एक सप्ताह में सज जाएगा। इसके लिए मेला मैदान पर तैयारियां तेज हो गई हैं। ड्रेगन झूले को फिट करने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही मेले का मुख्य द्वार बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। तीन दिन में सभी झूले आ जाएंगे। मेला 4 फरवरी से १७ मार्च तक आयोजित होगा।
झूलों के साथ ही चूड़ी, कटलरी सहित अन्य सामान की दुकानें भी मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में दुकानों के लिए टीन शेड और मुख्य प्रवेश द्वारा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस बार ज्वाइंट व्हील, ब्रेक डांस, ऑक्टोपस, ड्रेगन और कोलंबस नाव के साथ ही बच्चों के लिए विशेष रूप से ट्रेन, हवाई जहाज, धूम बाइक सहित अन्य झूले मेले में रहेंगे। सोमवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक में महंत बाबा गंगाराम ने कहा निगम पिछले कुछ सालों से मेला लगाने से कुछ दिन पहले विवाद की स्थिति खड़ी कर देती है। यदि निगम को मेला लगाना है तो वह बजट में इसके लिए व्यवस्था करें। यह धार्मिक कार्यक्रम हैं। सरकार ने जमीन का अधिग्रहण मेला लगाने के लिए ही किया था। इसके एवज में ढाई करोड़ रुपए सरकार ने दिए। मूल रूप से जमीन का उपयोग मेला के लिए ही है।



मेले में ड्रेगन झूले को फिट करने का काम शुरू हो गया है। बुधवार तक अन्य झूले भी यहां लग जाएंगे।

छह बड़े झूलों के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के होंगे इंतजाम