पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच रास्तों पर भारी वाहन बंद होंगे

पांच रास्तों पर भारी वाहन बंद होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा। शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए डीएसपी ट्रैफिक ने प्लान बनाया है। अगले महीने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्वीकृति मिलने पर पांच और सड़कों पर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू होगी। अभी दो सड़कों पर नो इंट्री है।

शहरी क्षेत्र में दौड़ते लोडिंग वाहनों से आए दिन जाम लगता है। इससे बाजार में खरीदी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक प्लान में पांच सड़कों पर भारी वाहनों की नो इंट्री के साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र में रात 9.30 से सुबह 5 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग शामिल है।

शहर में मोघट रोड, इमलीपुरा रोड, कल्लनगंज रोड, लोहा बाजार, सराफा बाजार, बुधवारा में आने वाले व्यवसायिक एवं भारी वाहनों के कारण रोज जाम लगता है। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया शहरी क्षेत्र में नो इंट्री के वक्त आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों को निर्धारित समय सीमा में आने-जाने का अनुमति देंगे।