- Hindi News
- गरीबों को सुविधा देने के लिए जल्द होंगे सीवरेज लाइन के टेंडर, प्रयास तेज
गरीबों को सुविधा देने के लिए जल्द होंगे सीवरेज लाइन के टेंडर, प्रयास तेज
ञ्चबिजली और पानी के इंतजाम की भी शुरू हुई तैयारी
खंडवा - निगम ने एकीकृत आवास एवं मलिन बस्ती विकास कार्यक्रम के तहत चीरा खदान क्षेत्र में गरीबों को पक्के मकान देने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इससे पहले यहां मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया जाना आवश्यक है। सीवरेज लाइन के लिए दूसरी बार टेंडर संभवत: एक-दो दिन में बुला लिए जाएंगे। इसी प्रकार बिजली के लिए सब स्टेशन स्थापित करने कंपनी को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। कंपनी जल्द ही इसके लिए प्राक्कलन बनाएगी। पेयजल के लिए निगम का जल विभाग इंतजाम करेगा।
मकानों की स्थिति
योजना के तहत कुल 1104 एकीकृत आवास बनाए जा रहे हैं। इनमें से 768 का काम पूर्णता की ओर है। वहीं 336 का काम भी तेजी से किया जा रहा है। पक्के मकान लेने के लिए अब तक करीब 600 आवासहीन लोगों के आवेदन निगम को मिल चुके हंै। इनमें से कितने लोग पात्र हंै यह फैसला जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक में होगा। निगम प्राप्त आवेदनों की जानकारी कलेक्टर को सौंप चुका है।
जारी है काम
॥ योजना का काम जारी है। मूलभूत सुविधाएं जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र लोगों को योजना की जानकारी दी है। तय शर्तों के अनुरूप आवास आवंटन किया जाएगा।ø
एसआर सोलंकी, निगम आयुक्त