पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवस्था अच्छी है, हर दिन आएं कचरा वाहन

व्यवस्था अच्छी है, हर दिन आएं कचरा वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
जोन एक के सभी 9 वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किए जाने से रहवासी खुश हैं लेकिन व्यवस्था में और सुधार करने की अपेक्षा भी उन्होंने जताई है। लोगों ने कहा व्यवस्था अच्छी है, हर दिन कचरा वाहन आए तो सड़क या अन्य किसी स्थान पर कचरा फेंकने की जरूरत नहीं होगी। पहला दिन होने के कारण कम ही लोगों ने कचरा दिया। कुछ लोगों ने कहा वाहन बहुत तेजी से आगे निकल गया। उसकी गति कम होना चाहिए। इसके साथ ही वार्ड में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर भी हटाए जाना चाहिए तभी वार्ड पूरी तरह साफ हो सकेगा। हम सहयोग के लिए तैयार हैं। इधर, जोन प्रभारी मोहम्मद शाहीन खान ने बताया नियमित रूप से कचरा वाहन सुबह 7 से 12 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे। तय रूट के अनुसार वाहन चलने पर किस स्थान पर कब वाहन पहुंचता है इस बात की जानकारी लोगों को हो जाएगी।