पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लहराया तिरंगा, खिले देशभक्तिके रंग

लहराया तिरंगा, खिले देशभक्तिके रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस : डीआरपी लाइन के मुख्य समारोह में कलेक्टर ने ली परेड की सलामी

फोटो: 27केजीएन13 व 14

भास्कर संवाददाता. खरगोन

डीआरपी लाइन में रविवार को 65वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रखा गया। इस बार प्रदेश के किसी मंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं किया। ध्वजारोहण कलेक्टर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। स्कूली विद्यार्थियों ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि डॉ. कोठारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया। इसके बाद रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। पुलिस ने हर्ष फायर किया। उन्हें संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट व विधिवत रूप से सलामी दी गई। संयुक्त परेड का नेतृत्व संचालन आरआई अनिल राय ने किया। डॉ. कोठारी ने स्वतंत्रता संग्राम, कारगिल शहीद सेनानियों के परिजनों व मीसा बंदियों को शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाए रंग

स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग जमाए। पहला स्थान सरस्वती शिशु मंदिर, दूसरा स्थान बाल शिक्षा निकेतन को मिला। विशेष पुरस्कार मूक बधिर विद्यालय के प्रतिभागियों को दिया गया। झांकियों में कृषि विभाग की झांकी को प्रथम व आदिवासी विकास विभाग की झांकी का दूसरा पुरस्कार मिला। उत्कृष्ट परेड के लिए एसएएफ को पहला व दूसरा जिला पुलिस को मिला। एनसीसी प्लाटून में पहला पुरस्कार एनसीसी सीनियर व दूसरा एनसीसी जूनियर को मिला। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार,जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश पटेल, निमाड़ रेंज के डीआईजी योगेश चौधरी सहित कई अफसर,कर्मचारी व शहरवासी उपस्थित थे।

अन्य संस्थाओं ने भी मनाया गणतंत्र पर्व

बलवाड़ी शासकीय हाईस्कूल में सरपंच ममता मंडलोई ने ध्वजारोहण किया। पीजी कॉलेज खरगोन में प्राचार्य डॉ. सुमित्रा वास्केल ने तिरंगा फहराया। गोकुलदास पब्लिक स्कूल में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया। सामाजिक संस्था वेल विशर ने डीआरपी लाइन के सामने लहू के सबरंग शिविर के तहत लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

यहां भी मनाया गणतंत्र का पर्व

- जिला कांग्रेस मुख्यालय पर भीकनगांव विधायक व जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी ने झंडावंदन किया। इस दौरान महासचिव रवि जोशी, मोहन पाटीदार, गणपति परसाई आदि मौजूद थे।

- शासकीय हाईस्कूल पंधान्या के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली और सरपंच व उपसरपंच ने ध्वजारोहण किया।

- प्रेस क्लब में अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने तिरंगा फहराया। अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा महासभा ने महिला सभा स्थित निराश्रित बच्चों को फल वितरित कर गणतंत्र पर्व मनाया। विराट मानवता परिवार ने भी महाराष्ट्रीयन धर्मशाला आनंद भवन में ध्वजारोहण किया।

- अघावण स्कूल में अतिथि श्रीराम पाटीदार, शिवराम पाटीदार व किसान संघ जिलाध्यक्ष सीताराम पाटीदार थे। बच्चों ने राष्ट्रीय प्रस्तुतियां दी। रमेशचंद पाटीदार, राजाराम पाटीदार, प्रेमचंद चौहान आदि शिक्षक मौजूद थे।

- बरसलाय स्कूल में प्राचार्य रश्मि मेहता ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता देवराम यादव ने की।

- लोनारा में प्राचार्य जेसी जोशी ने ध्वज फहराया। यहां सभी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। सभापति सरपंच सेवंतीबाई व उपसभापति दुर्गाशंकर खाटरिया थे। विमल गुप्ता, एसएस चौहान, केपी गोस्वामी, जगदीश सोलंकी, एचडी सूल्या, शीतल मुकाती आदि थे।

- डालका में राष्ट्रीय नारों के साथ रैली निकाली। प्राचार्य एमआय खान ने ध्वज फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अतिथि दिनेश सेन व दिनेश बाबा थे।

- देवी रुकमिणी स्कूल में प्राचार्य शालिनी रतौरिया ने संबोधित किया। बच्चों की मुख्य समारोह डीआरपी लाईन तक रैली पहुंची।

- परशुराम युवा संगठन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने 120 युवाओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। सचिव सुधीर नाईक, अभय जोशी, विवेक पंड्या, आकाश कानूनगो आदि मौजूद थे।

- स्वामी विवेकानंद स्कूल व नर्मदा वेली में कवि डॉ शंभूसिंह मनहर ने ध्वजारोहण कर बच्चों को प्रेरित किया। मताधिकार व राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

- ऊन कन्या आश्रम की बालिकाओं ने अधीक्षिका रमिला कछवाहे के नेतृत्व में मुख्य समारोह में आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।