पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में गरीबों के लिए बनेंगे 592 मकान, शासन से मिली मंजूरी

शहर में गरीबों के लिए बनेंगे 592 मकान, शासन से मिली मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
:भोपाल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में दी स्वीकृति
खंडवा - निगम राजीव आवास योजना के तहत शहर में तीन स्थानों पर गरीबों को पक्के मकान बनाकर देगा। इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट की डीपीआर को स्वीकृति सोमवार को भोपाल में राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की। इस योजना के तहत खंडवा के चीराखदान क्षेत्र 1, 2 और बंगाली कॉलोनी में 592 मकान बनाए जाएंगे। इस पर 33 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद कैलाश जोशी, साधिकार समिति के सदस्य, विधायक देवेंद्र वर्मा, निगम आयुक्त एसआर सोलंकी, कार्यपालन यंत्री ईश्वरसिंह चंदेली सहित प्रदेश की अन्य निगमों के अफसर भी मौजूद थे।




अफसरों को ये निर्देश दिए - जिन स्थानों पर मलिन बस्तियों को हटाकर पक्के बहुमंजिला आवास बनाना व्यवहारिक हो निर्माण किया जाए। इसके लिए समिति गठित कर पंद्रह दिन में दें।

मिल गई स्वीकृति

॥राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में राजीव आवास योजना के तहत 592 मकान निर्माण के लिए पायलेट प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिल गई है। ø

- एसआर सोलंकी, निगम आयुक्त