- Hindi News
- 25 पंचायतों में नहीं पहुंची समग्र डाटा की सूची
25 पंचायतों में नहीं पहुंची समग्र डाटा की सूची
ञ्चजनपद सीईओ एचएल वर्मा को कारण बताओ नोटिस
भास्कर संवाददाता - खंडवा
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचएल वर्मा को काम नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया है। इन्होंने पंचायतों को समग्र अपडेशन के लिए सूचियां नहीं भेजी हैं इस कारण डाटा का सत्यापन नहीं हो पाया है। सोमवार को कलेक्टर नीरज दुबे टीएल बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जानकारी में यह लापरवाही समाने आई। बिना देरी किए कलेक्टर दुबे ने कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। समग्र डाटा का सत्यापन पंचायत स्तर व वार्ड स्तर पर किया जाना है। सत्यापन के बाद कार्यवाही आगे बढऩा है। 25 पंचायतों में यह सूचियां नहीं पहुंचने के कारण काम रुक गया है।
यह निर्देश भी दिए
: लोगों के काम बिना परेशानी के हों। कार्यालयों में विभाग प्रमुख एवं सतर्कता अधिकारियों को नंबर के बोर्ड लगाए जाएं। ताकि लोग शिकायत कर सकें।
:समग्र डाटा के सत्यापन के लिए आपत्तियां बुलाने के लिए सरल प्रक्रिया अपनाएं। इनका निराकरण भी किया जाए।
:विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण करके प्रतिवेदन भेजें।
: नहीं हो सका समग्र डाटा के सत्यापन का काम