- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर भड़के कलेक्टर, आधे घंटे बाद माने; किया भोजन
जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर भड़के कलेक्टर, आधे घंटे बाद माने; किया भोजन
ञ्चगणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिथियों की उपस्थिति के बिना छात्राओं ने किया भोजन
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उमावि में विशेष भोजन रखा गया। रविवार दोपहर १२.३० बजे छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण करने पहुंचे कलेक्टर शोभित जैन जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर भड़क गए। तल्ख लहजे में अधिकारियों पर रोष जाहिर कर वे ५ मिनट में लौट गए। लौटते हुए उन्होंने छात्राओं को भोजन कराने के आदेश दिए। जनप्रतिनिधियों के नहीं आने पर श्री जैन ने अधिकारियों से सवाल-जवाब कर रोष जताया। यहां मौजूद अधिकारी श्री जैन को सफाई देते नजर आए। उन्होंने जिपं सीईओ अजय गुप्ता को फील्ड में जाकर मध्याह्न भोजन वितरण का जायजा लेने के आदेश दिए और लौट गए। दोपहर १ बजे श्री गुप्ता एवं अपर कलेक्टर जयेंद्रकुमार विजयवत कलेक्टर श्री जैन को मनाकर लाने में सफल हुए। ५ मिनट बाद सांसद मकनसिंह सोलंकी व विधायक रमेश पटेल के आने के बाद अधिकारियों ने उनके व छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए स्कूल स्टाफ ने पीने के पानी की बाटल बुलाई थी। कलेक्टर श्री जैन ने पानी की बाटल का उपयोग करने से मना कर दिया। श्री मुजाल्दे ने शनिवार शाम ४ बजे संस्था में विशेष भोजन रखने के आदेश मिलने की बात कही। इसके चलते जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं कर पाए।
सांसद मकनसिंह सोलंकी, विधायक रमेश पटेल के साथ भोजन करते कलेक्टर शोभित जैन।