- Hindi News
- ट्रैक पर फंसी ट्राली, सामने से आ रही ट्रेन रुकवाई
ट्रैक पर फंसी ट्राली, सामने से आ रही ट्रेन रुकवाई
भास्कर न्यूज - खंडवा.
मीटरगेज रेलवे लाइन पर सोमवार दोपहर एक बजे बड़ा हादसा टल गया। घासपुरा मालगोदाम क्षेत्र में रेलवे फाटक पार करते वक्त ट्रैक पर सीमेंट की बोरियों से लदी ट्रैक्टरट्रॉली फंस गई। इसी दौरान यात्रियों से भरी अकोलाउज्जैन पैसेंजर ट्रेन ((52974)) आ गई। तत्काल हरकत में आए गेट कीपर ने ट्रैक पर डेंजर फ्लेग लगा दिया। इसे दूर से देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे फाटक से 20 कदम की दूरी पर ट्रेन रोक दी।
दर्ज कराई है शिकायत
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आरपीएफ में शिकायत दर्ज कराई है। अकोला व नांदेड़ मंडल के अधिकारियों को सूचना दी है।
धनेश्वर बी, डिप्टी एसएस, मीटरगेज
गेट से २० कदम की दूरी पर रोक दी ट्रेन
दोपहर 1 बजे घासपुरा क्षेत्र मालगोदाम के रेलवे गेट कीपर सुरेंद्र कुमार बैजनाथ को अकोलाउज्जैन पैसेंजर के खंडवा आने की सूचना मिली। उसने रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया। तभी सीमेंट की बोरियों से भरी ट्रैक्टरट्रॉली ((एमपी12 बी1328)) के चालक ने गेट क्रॉस करने का प्रयास किया। ओवरलोड ट्रैक्टरट्रॉली का सेंट्रल बोल्ट टूट गया। इससे ट्रैक्टरट्रॉली पटरी पर ही फंस गई। गेटमैन ने ट्रेन को रोकने के लिए मोरधड़ स्टेशन मास्टर को फोन लगाया लेकिन ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थीं। घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेन अपनी रफ्तार ((३० किमी प्रतिघंटा)) से खंडवा स्टेशन की ओर आ रही थी। गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए मोड़ वाले ट्रैक पर डेंजर फ्लेग लगा दिया। यह देख ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। क्योंकि यहां से २० कदम की दूरी पर क्रासिंग है, जहां ट्रैक्टरट्रॉली फंसी थी।
ञ्चगेट कीपर की सजगता से टला हादसा ञ्चट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भागा चालक
ट्रैक्टर-ट्रॉली सेंट्रल बोल्ट टूटने से ट्रैक पर फंस गई। हम्मालों की मदद से ट्रॉली निकाली।- फोटो - भास्कर