पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतिशबाजी के साथ फुटबॉल का महाकुंभ शुरू

आतिशबाजी के साथ फुटबॉल का महाकुंभ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी. स्व. नरेश यादव की स्मृति में अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मिडिल स्कूल मैदान पर आतिशबाजी के साथ सोमवार को हुआ। इसमें पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मैच दिल्ली व महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें महाराष्ट्र ने 4-1 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच महाराष्ट्र व महू के बीच हुआ। इसमें महाराष्ट्र ने 3-0 से मैच पर कब्जा जमा लिया। इसमें मुख्य अतिथि राजेश पौराणिक एवं अध्यक्षता पियूष मराठा ने की। विशेष अतिथि राजेंद्र मंडलोई थे। इस दौरान राहुल राठौर, अजय ठाकुर, विष्णु बनड़े, राजकुमार गोले सहित अन्य दर्शक उपस्थित थे।