पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार धोने के बाद देखा तो मोबाइल गायब

कार धोने के बाद देखा तो मोबाइल गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन - शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि कार धोने के बाद पास की स्कूटी पर रखा मोबाइल गायब हो गया। पुलिस के अनुसार गौरीधाम कॉलोनी निवासी हरिओम पिता श्रीराम गुप्ता निवासी गौरीधाम ने शिकायत की है कि सोमवार दोपहर कार धो रहे थे, पास में स्कूटी पर मोबाइल रखा था। कार धोने के बाद देखा तो स्कूटी पर रखा त्र25 हजार का मोबाइल गायब हो गया था।



दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

खरगोन - शहर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक की भिडं़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक बालक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर 1.30 बजे जामली-पिपरखेड़ा के बीच दो बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें हरिओम पिता हीरागिरी गोस्वामी ((30)) निवासी कुकडोल व सावन पिता गब्बर ((3)) निवासी घट्टी व गब्बर सिंह पिता गंगाराम ((20)) निवासी घट्टी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात हरिओम पिता हीरागिरी की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

कारतूस व पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

खरगोन - भीकनगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कारतूस व पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छगन सुखलाल भिलाला निवासी पनवाड़ा को रविवार को बसंतपुरा गांव में दो जिंदा कारतूस व एक देसी पिस्टल के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बाइक से आकर खिड़की से दागी तीन गोलियां

खरगोन - गोगावां थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात सूचना मिली थी कि एक खेत में युवक का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त ऐमू पिता कैलाश मानकर 24 निवासी घुघरियाखेड़ी के रूप में हुई। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है।



संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद