पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार्ज लेते ही नए सीएमओ ने शुरू किया काम

चार्ज लेते ही नए सीएमओ ने शुरू किया काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन - शहर की नगरपालिका के नए सीएमओ के रूप में निशिकांत शुक्ला ने सोमवार रात ७ बजे चार्ज ले लिया। उन्होंने प्रभारी सीएमओ गजानंद चौहान से पदभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण मनावर नगरपालिका से हुआ है।
श्री शुक्ला ने चार्ज लेते ही कामकाज शुरू कर दिया। उन्होंने नपा के इंजीनियरों के साथ करीब आधे घंटे की अनौपचारिक बैठक की। बैठक में नपा और शहर की जनोपयोगी सुविधाओं से जुड़े कई दस्तावेज देखें। कुछ दस्तावेज अपडेट न होने पर उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही कई गैरजरूरी दस्तावेजों को अलग से रखने के निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार को नपा के कर्मचारियों की विस्तृत बैठक लेंगे। नपा के २५ वें सीएमओ के रूप में श्री शुक्ला ने चार्ज लिया है। २५वें सीएमओ के रूप में डॉ. एस.आर. यादव ने शासकीय सेवा का कार्यकाल पूरा किया और नपा से ही रिटायर हुए। इसके बाद नपा के इंजीनियर गजानंद चौहान को २६ वें सीएमओ का प्रभार मिला था।