पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ञ्चएसएमएस से 150 शुल्क चुकाकर 2 फरवरी तकि सुधारने का अल्टीमेटम

ञ्चएसएमएस से 150 शुल्क चुकाकर 2 फरवरी तकि सुधारने का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन - व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित एसआई परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद कई आवेदकों को अब एसएमएस आ रहे हैं। मैसेज में बताया जा रहा है कि आपके संलग्न फार्म में त्रुटि पाई गई है। 2 फरवरी आखिरी तारीख से पहले त्रुटि सुधारें। मैसेज से आवेदक हैरान है। उन्हें यह नहीं मालूम कि उनके फार्म में क्या त्रुटि हुई है। वे कियोस्क सेंटर के चक्कर काट रहे हैं। त्रुटि को सुधारने के लिए एमपी ऑनलाइन 150 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। आवेदकों का कहना है त्रुटि का पता नहीं है। ऐसे में उन्हें नए सिरे से फार्म भरना पड़ेगा। आवेदक अरुण पटेल, राहुल पटेल, मनीष सुल्या आदि ने बताया मैसेज में यह नहीं बताया जा रहा है कि त्रुटि क्या है। यदि एमपी ऑनलाइन साफ्टवेयर में त्रुटि का पता चलेगा, यह भी पता नहीं। ऐसे में सुधार के बाद दोबारा त्रुटि संबंधी गुंजाइश हो सकती है। आवेदक व्यापमं को काल कर त्रुटि संबंधी परेशानी पूछी है। हालांकि संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। आवेदकों का कहना है अफसर न जांच करते हुए ऑनलाइन कर्मचारियों से जांच की जा रही है। नि:शुल्क सुधार होना चाहिए। त्रुटि सुधारने के नाम पर फीस लेना भी गलत है। यदि स्केनिंग या ऑनलाइन फार्म भरने में त्रुटि थी तो आवेदन स्वीकार नहीं करना था। यह धोखा है। कियोस्क सेंटर या स्थानीय स्तर पर सवालों का जवाब नहीं मिल पा रहा है।