- Hindi News
- : निलंबित होने के बाद गोले सीएमएचओ के सामने गिड़गिड़ाए, कहा मेरा तो कॅरियर बर्बाद हो गया
: निलंबित होने के बाद गोले सीएमएचओ के सामने गिड़गिड़ाए, कहा- मेरा तो कॅरियर बर्बाद हो गया
भास्कर संवाददाता - खंडवा
कलेक्टर नीरज दुबे ने उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले को निलंबित कर दिया। निलंबन का कारण काम के प्रति लापरवाही बताया जा रहा है। निलंबन अवधि तक गोले को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ((सीएमएचओ)) कार्यालय अटैच किया। गुरुवार को हीरापुर आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार खाने से 14 बच्चे बीमार हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोले ने घटना की जानकारी के बाद भी पोषण आहार और खाद्यान्न के सैंपल नहीं लिए। इस बात की जानकारी लगने पर कलेक्टर दुबे ने शनिवार को सीएमएचओ से जवाब तलब किया। सीएमएचओ ने गोले के अवकाश पर जाने की जानकारी से इनकार कर दिया। कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से गोले को निलंबन करने के आदेश दिए।
निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने सोमवार को सीएमएचओ डॉ. पनिका के समक्ष सफाई पेश की। उन्होंने कहा मेरा तो कॅरियर ही बर्बाद हो गया। मेरी कोई गलती नहीं थी। अब मैं क्या करूंगा।
सफाई देने आए थे
॥खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले सफाई देने कार्यालय आए थे। कलेक्टर के निर्देश अनुसार गोले की विभागीय जांच होगी। इसमें कलेक्टोरेट के अधिकारी भी शामिल होंगे। जांच अवधि तक उन्हें कोई काम नहीं दिया जाएगा।ø
- डॉ. आरसी पनिका, सीएमएचओ
ञ्चहीरापुर आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार के सैंपल की जांच क्यों नही की?
:देशगांव व छैगांव माखन में लोगों से कोल्ड्रिंक्स बनाने के संबंध में फोन पर पूछताछ की थी। मौके पर नहीं गया।
ञ्चआरोप है कि पूरे जिले और शहर में हफ्ता वसूली के लिए आपने लोग लगा रखे हंै?
: कोई इस बात का सबूत लाए तो बात करुं।
ञ्चकुछ टारगेट वाली दुकानों के ही सैंपल लेते हैं। साल में 65 सैंपल भी नहीं लिए। क्यों?
:शिकायत पर सैंपल लेते हंै। सैंपलिंग के अलावा और भी काम होते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोले निलंबित, जांच शुरू
सीधी बात
राधेश्याम गोले, निलंबित खाद्य अधिकारी
राधेश्याम गोले