पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ६ को मनेगा नर्मदा महोत्सव

६ को मनेगा नर्मदा महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह ७ बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम देर रात तक चलते रहेंगे। नर्मदा जयंती पर पंधाना के अरुण मारकंडेय द्वारा मां नर्मदा को चांदी का मुकुट चढ़ाया जाएगा। नार्मदीय धर्मशाला पंडित संजय मारकंडेय ने बताया सुबह ७ बजे मां नर्मदा का महाभिषेक किया जाएगा। १०.३० बजे से ब्रह्मगीर महाराज ओंकारनंद के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला कमेटी द्वारा सुबह ८ बजे से बटुकों का नि:शुल्क उपनयन संस्कार किया जाएगा। शाम ४ बजे से भगवान भोलेनाथ मंदिर के साथ ही मां रेवा का गरबा वेशभूषा से आकर्षक शंृगार किया जाएगा। मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। शाम ६ बजे से समाज के बच्चे धार्मिक संस्कार, संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान भंडारा प्रसादी वितरित की जाएगी।