पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पायल बोली बच्चों से मिलने नहीं दे रहे, कहते हैं अस्पताल में ही भर्ती हो जाना

पायल बोली बच्चों से मिलने नहीं दे रहे, कहते हैं अस्पताल में ही भर्ती हो जाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
बच्चों से मिलने भी नहीं देते, मेरा कमरा भी अलग कर दिया, अब मुझे वहां बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा। गंगराड़े अंकल ((हिंदू बाल सेवा सदन के अधीक्षक)) ने कहा तू अस्पताल जा रही है तो वहां पर ही भर्ती हो जाना। मोघट टीआई रवींद्र यादव और पुलिसकर्मियों को मंगलवार दोपहर यह पीड़ा बताते हुए पायल आंखें भर आई। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स ट्रेजा पारे की दत्तक पुत्री भूमिका उर्फ पायल को सुरक्षा और संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति द्वारा बाल गृह भेजा था, ताकी उसे घर जैसी सुविधाएं मिले लेकिन यहां हुआ उल्टा। पायल के बुरे हाल हो गए। सिर में जुएं इतनी हो गई कि खुजा-खुजाकर जख्म हो गए। जो दो सप्ताह बाद भी नहीं भर पाए। मोघट पुलिस के एक जवान और महिला आरक्षक के साथ पायल प्रतिदिन जिला अस्पताल में
ड्रेसिंग के लिए आ रही है। कायदे से उसका इलाज बाल गृह में ही होना चाहिए था। यहां सुविधाएं नहीं मिलने से पायल के बुरे हाल हो गए। मामले से जिम्मेदार भी करनी काट रहे हैं। थाना मोघट परिसर में सोमवार दोपहर महिला आरक्षकों ने पायल का सिर धोकर जूं की दवाई डाली। इस दौरान पायल के सिर से टपा-टप जुएं गिरी। जख्म गीले होने के कारण पायल के बाल काटना भी मुश्किल हो गया। सिर में दवा डालने के बाद पायल को सुकून महसूस हुआ।
यह सुविधाएं मिलना थी
बाल गृह में
पायल को बाल गृह में स्कूली शिक्षा, म्यूजिक, डांस, योगा व्यवसायिक शिक्षक, इलाज के लिए डॉक्टर सहित घर जैसी सुविधाएं मिलना चाहिए लेकिन यह सब नहीं मिल सकी। हिंदू बाल सेवा सदन को शासन द्वारा बाल गृह का दर्जा दिया है। इसके लिए शासन द्वारा लाखों रुपए की राशि दी जाती है, ताकि किसी बच्चे को परेशानी न हो।
बात की है अधीक्षक से
॥पायल ने श्री गंगराड़े की शिकायत की है। तत्काल उनसे बात की। उनका कहना है पायल ने ही अलग कमरे की मांग की थी। यदि ऐसी बात है तो उसे बच्चों के साथ ही शिफ्ट करवा देंगे।ø
रवींद्र यादव, टीआई, मोघट थाना
॥भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद हमने परीविक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। गुरुवार तक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही करेंगे।ø
राजेश शुक्ला, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति