पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुखसत होने के दस दिन बाद भी मातमी माहौल

रुखसत होने के दस दिन बाद भी मातमी माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
दाऊदी बोहरा समाज के 52वें दाई रूहानी पेशवा डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन को दुनिया से रुखसत हुए 10 दिन बीतने के बाद भी समाज में मातम छाया हुआ है। सैयदना साहब की मगफिरत के लिए हुसैनी मस्जिद टाउनहाल में कुरान पाक की तिलावत कर दुआएं की जा रही है। मुंबई स्थित रोजा ताहिरा पर भी खंडवा के लोग जियारत के लिए जा रहे हैं। दाई में बोहरा लोगों की असीम श्रद्धा है। रोजा ताहिरा में सैयदना साहब के वालिद सहित अन्य परिजन की मजार है। सैयदना साहब की उम्रदराजी के लिए समाजजन रोजा ताहिरी पर दुआएं मांगने जाते थे। सैयदना साहब के इंतकाल के बाद सैफी महल ((मुंबई)) सहित पूरी दुनिया की बोहरा मस्जिदों में सुबह-शाम कुरान पाक की तिलावत की जा रही है। प्रतिदिन खत्म-उल कुरान का पाठ हो रहा है। सोमवार को दस दिन पूरे हो गए। यह सिलसिला 40 दिनों तक चलेगा।




सोमवार रात हुसैनी बोहरा मस्जिद में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते समाजजन।

बोहरा समाज के धर्मगुरु के दुनिया से रुखसत होने पर मस्जिद में की जा रही है कुरान पाक की तिलावत कर दुआएं