भावी इंजीनियर्स ने बनाए लजीज पकवान
खंडवा - श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने लजीज व्यंजनों का मेला लगाया। कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव रिदम-2014 के दूसरे दिन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किचन की कारीगरी में कमाल दिखाया। गुजरात का खट्टा-मीठा ढोकला, पंजाबी तड़के का चाट, माकटेल और कोल्ड्रिंक्स के साथ नार्थ और साउथ इंडियन स्वाद ने सभी को लुभाया। फन फेयर में बेस्ट डिश में बीई सिविल चतुर्थ वर्ष, बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन में बीई इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष, बेस्ट गेम में बीई सिविल द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।