पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांबे बाजार, आनंदनगर की जमीन के दाम 4\' बढ़ाने का प्रस्ताव

बांबे बाजार, आनंदनगर की जमीन के दाम 4\' बढ़ाने का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
बांबे बाजार, आनंद नगर सहित शहर के व्यवसायिक क्षेत्र में जमीन के सरकारी रेट में 4 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। 2014-15 के लिए उप-मूल्यांकन समिति की बैठक में खंडवा तहसील की नई गाइडलाइन का प्रस्ताव पारित हुआ। उप-मूल्यांकन समिति के प्रस्ताव पर अब जिला मूल्यांकन समिति में चर्चा होगी। प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। नई गाइडलाइन एक अप्रैल से लागू होगी।
मंगलवार को खंडवा, पंधाना और पुनासा में उप मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें खंडवा और पुनासा में 14-15 के लिए नई गाइडलाइन में वृद्धि का प्रस्ताव रखा। पंधाना में पुराने दर को यथावत रखने पर सदस्यों ने सहमति जताई। खंडवा तहसील क्षेत्र की 6 मदों में वर्गीकृत जमीन के भाव उप मूल्यांकन समिति ने खरीदी-बिक्री के आधार पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया। समिति ने विशिष्ट ग्रामों एवं मकान की लागत में कोई वृद्धि नहीं किया है। बैठक में उप पंजीयक नानाजी खरोले, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजपालसिंह चौहान, सीईओ जनपद पंचायत एचएल वर्मा, एसडीओ फारेस्ट, एई एरिगेशन शामिल थे।




यह प्रस्ताव हुए पारित

मद बढ़ोतरी ((\\\'))

कृषि भूमि में वृद्धि ०9

विशिष्ट ग्रामों में वृद्धि ०0

बड़े कस्बों में वृद्धि 10

खंडवा शहर के लिए

प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि ०4

शेष नगरीय क्षेत्र में 9.5

मकान की लागत में वृद्धि 0०



((प्रस्तावित दर से संभावित जमीन के भाव))

ऐसे समझें जमीन के भाव

स्थान 2013-14 2014-15

बांबे बाजार आवासीय 70 हजार 72800

बांबे बाजार व्यवसायिक 1 लाख 40 हजार 1 लाख 45 हजार 600

आनंद नगर आवासीय 25 हजार 26 हजार

आनंद नगर व्यवसायिक 50 हजार 52 हजार

सभी मदों में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव

॥ गाइडलाइन समिति की बैठक में कृषि, कस्बा, गांव एवं व्यवसायिक मदों में कुल 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।ञ्जञ्ज

- पीएल बकावले, एसडीएम, पुनासा

पंधाना में कोई बढ़ोतरी नहीं

॥पंधाना तहसील में सभी मदों में पहले से ही रेट अधिक है। समिति की बैठक में चर्चा करने के बाद किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया।ञ्जञ्ज - जानकी यादव, एसडीएम, पंधाना

जिला मूल्यांकन की बैठक में करेंगे समीक्षा

॥जनपद पंचायत अध्यक्ष की आपत्ति एवं गाइडलाइन के बढ़े रेट पर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में चर्चा करेंगे, जो लोगों के हित में होगा उससे ही मंजूरी देंगे।ञ्जञ्ज

- देवेंद्र वर्मा, विधायक, खंडवा

जपं अध्यक्ष ने कहा 50 प्रतिशत कम किए जाएं विशिष्ट गांव के रेट

जनपद पंचायत अध्यक्ष राजपालसिंह चौहान ने विशिष्ट गांवों में रजिस्ट्री की दर में 50 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव रखा। श्री चौहान ने गांवों में वर्गफीट की जगह एकड़ में खरीदी-बिक्री की भी बात रखी। दोपहर 12.15 बजे से एसडीएम का इंतजार कर रहे जपं अध्यक्ष चौहान प्रपत्र में आपत्ति दर्ज करने के बाद 1 बजे बैठक

छोड़कर चले गए।

पुनासा बैठक में नहीं आई जपं अध्यक्ष तो अधिकारी पहुंचे घर

जनपद पंचायत पुनासा अध्यक्ष जशोदा बाई पति रामलाल एसडीएम कार्यालय बैठक में नहीं आई। उप मूल्यांकन समिति की बैठक में शामिल अधिकारियों ने जपं अध्यक्ष के निवासी मोरधड़ी ((कोठी)) जाकर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराएं। जपं अध्यक्ष के आवास पर रिकार्ड भेजने के संबंध में एसडीएम पीएल बकावले ने अनभिज्ञता जताई।

खंडवा तहसील के यह है विशिष्ट गांव

नाहल्दा, भंडारिया, सिहाड़ा, चिराखदान, बोरगांव खुर्द, कोटवाड़ा, नागचून, छैगांवदेवी, रोशनाई , रेहमापुर, बडग़ांवभीला।

ञ्चपंधाना क्षेत्र में जमीन के सरकारी दामों में बढ़ोतरी से इनकार, पुनासा में 9\\\' दाम बढ़ाने का प्रस्ताव पारित

नई गाइडलाइन - उपमूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित अब जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखेंगे प्रस्ताव