पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १५ फरवरी के बाद होगा निगम सम्मेलन, बजट भी होगा पास

१५ फरवरी के बाद होगा निगम सम्मेलन, बजट भी होगा पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - नगर निगम के साधारण सम्मेलन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। यह संभवत: 16 से 18 फरवरी के बीच होगा। इससे पहले मेयर इन काउंसिल की बैठक 30 जनवरी तक हो सकती है। निगम सम्मेलन में एमआईसी में स्वीकृत प्रस्तावों के साथ ही शहर विकास से संबंधित अन्य विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से नया बस स्टैंड निर्माण, राजीव आवास योजना, नर्मदा जल अंतरिम संचालन, जल और संपत्ति कर वृद्धि के निर्णय लिए जा सकते हैं। निगम अध्यक्ष अमर यादव ने बताया सम्मेलन में बजट भी पास किया जाएगा।