पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल प्रसारण गड़बड़ाया २० चैनल बंद

केबल प्रसारण गड़बड़ाया २० चैनल बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
शहर में केबल टीवी डिजिटलाइजेशन का काम शुरू हो गया है। इस कारण घरों में केबल टीवी का प्रसारण गड़बड़ा गया हैं। टीवी संचालक के अनुसार डिजिटलाइजेशन के काम में सप्ताहभर का समय लगेगा। फरवरी के पहले सप्ताह से सेट टॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। कुछ केबल उपभोक्ता खुद का डीटीएच ((डाइरेक्ट टू होम)) सिस्टम लगा रहे हैं। इससे शहर में डीटीएच सिस्टम की मांग बढ़ गई है।
शहर में दो केबल नेटवर्क है। आनंदनगर में खंडवा केबल नेटवर्क द्वारा एनालॉग सिस्टम के कुल 103 में से 83 चैनलों का प्रसारण दिखाया जा रहा है। बाकी 20 चैनल बंद कर दिए हैं। इन चैनलों को बंद करके कंट्रोल रूम में 257 चैनलों को डिजिटल कर लिया हैं। डिजिटल चैनलों की केबल लाइन पर टेस्टिंग भी चल रही है। स्काय केबल नेटवर्क द्वारा फरवरी में डिजिटलाइजेशन का काम पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार ने तीसरे चरण में 1 अप्रैल से केबल ऑपरेटर्स को डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते बगैर सेट टॉप बॉक्स या डीटीएच के टीवी पर चैनलों का प्रसारण नहीं हो सकेगा।
यह है एनालॉग सिस्टम
केबल टीवी में एनालॉग सिस्टम एक पुरानी प्रणाली है, जो मॉड्यूलर पर चलती है। वर्तमान में इस सिस्टम से 105 चैनल ही दिखाए जा सकते हैं। यह सिस्टम जगह भी ज्यादा घेरता है। इसमें कंप्रेस होकर चैनल के सिग्नल निकलते हैं। अब इसके एक-एक चैनल को डिजिटल मोड पर लिया जा रहा।
चार कंपनियों के डीटीएच सिस्टम की ज्यादा डिमांड
बाजार में विभिन्न कंपनियों के डीटीएच सिस्टम बिक रहे हैं। इसमें चार प्रमुख कंपनियों की डिमांड ज्यादा है। विक्रेता नितिन खुशलाणी के मुताबिक उपभोक्ता को 1700 रुपए से लेकर ३५०० रुपए में नए कनेक्शन में वायर-फिटिंग, सेट ऑप बॉक्स, रिमोट उपलब्ध कराया जा रहा है। मल्टी रिमोट के लिए 100 रुपए का अलग से भुगतान करना होगा। इसके लिए और अधिक बेहतर क्वालिटी के डीटीएच ३५०० रुपए तक भी बिक रहे हैं।



टाटा स्काय

कनेक्शन : 1800 रुपए

प्रतिमाह रिचार्ज : 220

चैनल : 200

एयरटेल बिग टीवी

कनेक्शन : 1750 रुपए

प्रतिमाह रिचार्ज : 220 रुपए

चैनल : 136

एयरटेल

कनेक्शन : 1720 रुपए

प्रतिमाह : 220 रुपए

चैनल : 136

वीडियोकॉन

कनेक्शन : 1720 रुपए

प्रतिमाह रिचार्ज : 220 रुपए

चैनल : 300



यह है सस्ते डीटीएच सिस्टम



((विक्रेताओं के मुताबिक))

केबल संचालक से भी खरीद सकते हैं सेट टॉप बॉक्स

सेट टॉप बॉक्स केबल संचालकों से खरीदे जा सकते हैं। यह बॉक्स १००० से १५०० रुपए के बीच आएंगे। बॉक्स लगाने के बाद केबल संचालकों को प्रतिमाह केबल किराया भी देना होगा जो १५० से २०० रुपए हो सकता है।

नहीं मिली शिकायत

॥ अभी तक इस प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर संबंधित केबल ऑपरेटर से चर्चा कर समस्या दूर करेंगे।ञ्जञ्ज

- एसएस बघेल, एडीएम खंडवा

वर्तमान शुल्क ही लेंगे

॥ डिजिटलाइजेशन का काम चल रहा है। इसे एक सप्ताह में पूरा कर लेंगे। फरवरी में सेट ऑप बॉक्स लगाएंगे। उपभोक्ताओं से वर्तमान केबल शुल्क ही लिया जाएगा।ञ्जञ्ज

- रजनीश मारू, संचालक, खंडवा टीवी

डिजिटलाइजेशन शुरू - शहर में एक अप्रैल से सेट टॉप बॉक्स या डीटीएच के माध्यम से ही होगा चैनलों का प्रसारण