पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नवआरक्षकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत, कोतवाली में दिया आवेदन

दो नवआरक्षकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत, कोतवाली में दिया आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन - शहर कोतवाली क्षेत्र में सहकारी निरीक्षक ने दो नवआरक्षकों के खिलाफ मंगलवार को मारपीट की शिकायत की है। हालांकि उन्होंने नामजद शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कोतवाली टीम के साथ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कुंदानगर में रहने वाले सहकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार रोमड़े ने शिकायत की कि वे जवाहर मार्ग से सब्जी मंडी की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। इसके बाद विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। मौके से कुछ ही दूरी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक संजय व तुलसीराम ने बचाया। दोनों हमलावर खाकी पैंट पहने थे, सफेद टी शर्ट पहने थे। टीशर्ट पर पुलिस का मोनो लगा था। हमला करने के बाद डीआरपी लाइन की ओर भागे।
नहीं हो सका केस दर्ज- फरियादी राजेंद्र के मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने हस्तक्षेप योग्य मामला न मानते हुए केस दर्ज नहीं किया। राजेंद्र न्यायालय की शरण ले सकते हैं।