- Hindi News
- सर्वे में खामी, पूरे परिवार के नाम गायब; दावे आपत्ति ३१ तक
सर्वे में खामी, पूरे परिवार के नाम गायब; दावे-आपत्ति ३१ तक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के सर्वे में बरती लापरवाही लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। निगम ने इसकी सूची का प्रकाशन आंगनवाड़ी केंद्रों पर कर दिया है। सर्वे के दौरान भरे फार्मेट के प्रपत्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संबंधित लोगों तक पहुंचा रही हैं। दो दिन में कुछ लोगों को समग्र आईडी फार्मेट मिले तो वे दंग रह गए। इसमें किसी का नाम तो किसी सरनेम गलत। कुछ परिवारों के बच्चों के नाम सूची में नहीं है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका नाम सर्वे में हमें शामिल ही नहीं किया। दावे-आपत्ति 31 जनवरी तक लिए जाएंगे। अधिकांश लोगों को प्रपत्र नहीं मिलने से उनकी समस्या और अधिक बढ़ गई है। सर्वे के समय शहर के करीब 52 हजार परिवारों की जानकारी समग्र पोर्टल पर दर्ज की थी। इन सभी परिवारों तक समग्र आईडी की सूची पहुंचाने के लिए निगम ने शहर के 50 वार्डों में 170 आंगनवाडिय़ों को माध्यम बनाया है।
समस्या होने पर यहां कर सकते हैं शिकायत - दावे-आपत्ति आंगनवाड़ी केंद्र में देना है। इसमें किसी तरह की समस्या होने पर लोग निगम के प्रभारी योजना अधिकारी नवनीत शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं। किसी तरह शिकायत होने पर 9926571075 नंबर पर कर सकते हैं।
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के समग्र पोर्टल पर दर्ज परिवारों और उनके सदस्यों को केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं व योजनाओं का लाभ समग्र पहचान पत्र से दिया जाएगा। कमजोर तबके, निराश्रित और निर्धन व्यक्ति, वृद्ध तथा नि:शक्तजन, कन्या, विधवा और परित्याक्ता महिलाओं, उन पर आश्रित बच्चों एवं बीमार सदस्यों को लाभ देने के लिए यह पोर्टल तैयार किया है।
इसलिए जरूरी समग्र पोर्टल पर पंजीयन
जांच के लिए नियुक्त किए हैं अफसर
॥ दावे-आपत्ति लिए जा रहे हैं। जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किए हैं। सर्वे के समय कुछ लोगों ने जानकारी नहीं देने से नाम छूट गए। आपरेटर या अन्य गड़बड़ी से कुछ गलतियां हुई। इन्हें जल्द ही सुधारा जाएगा।ञ्जञ्ज
- एसआर सोलंकी, निगम आयुक्त
सूची में नाम नहीं होने पर ऐसे कराएं पंजीयन - किसी व्यक्तिके नाम की समग्र आईडी नहीं होने पर आंगनवाड़ी में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पंजीयन के लिए राशन कार्ड की फोटो प्रति जरुरी है। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर भी आवेदन के साथ दें।
गड़बड़ी होने पर यह करें लोग - समग्र आईडी में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं होने, नाम गलत होने या अन्य कोई जानकारी ठीक नहीं होने पर आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दें। इसके साथ ही राशन कार्ड की फोटो प्रति भी दें।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ - प्रथम चरण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, विवाह सहायता राशि तथा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम का लाभ समग्र पोर्टल के माध्यम से मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, जाति प्रमाण-पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, छात्रवृत्ति, शिक्षा प्रोत्साहन राशि, विवाह सहायता राशि, बीमा एवं पेंशन योजना तथा अंत्येष्टि सहायता का लाभ भी समग्र के माध्यम से लोगों को मिलेगा।
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन - सर्वे में हुई गड़बडिय़ों की वजह से शहर के हजारों परिवारों के नाम ढूंढ़े नहीं मिल रहे सूची में