पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 लाडलियों का नए तरीके से वेलकम

26 लाडलियों का नए तरीके से वेलकम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वागतम लक्ष्मी योजना : कलेक्टर ने की शुरुआत, ब्लॉक से राज्य तक होगी समीक्षा

- फोटो 28 केजीएन-25

भास्कर संवाददाता. खरगोन

जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड में प्रसूताओं का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब कलेक्टर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और जन्मी बालिका को कपड़े व खिलौने दिए। मंगलवार स्वागतम लक्ष्मी योजना के उद्घाटन के दौरान ऐसा हुआ। सोमवार व मंगलवार जन्मी 26 बालिकाओं का वेलकम नए तरीके से हुआ।

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से योजना शुरू की गई है। कलेक्टर डॉ. कोठारी ने कहा कार्यक्रम के पहले बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इससे नारी शक्ति बढ़ेगी। जिला पंचायत सीईओ शिल्पा गुप्ता ने कहा बेटियां व महिलाएं घर की लक्ष्मियां होती है। सीएमएचओ डॉ. विराज भालके ने कहा योजना से बालिकाओं व महिलाओं के प्रति समाज में बदलाव आएगा। विशेषकर लिंगानुपात के साथ ही महिलाओं के साथ अन्याय में कमी होगी। सिविल सर्जन डॉ. आर.के. नीमा ने कहा अब लोगों के सोच में बदलाव हो रहा है। बेटे-बेटी को एक समान रूप से देखा जा रहा है। इस दौरान जन्मी लक्ष्मी, आशियां, संतोषी, कोमल, आरती, अक्षरा, सीमा, साक्षी, प्रियांशी और प्रिया सहित 26 नवजात बालिकाओं व माताओं का सम्मान किया गया। आर.के. सिंह, डॉ. वंदना सरकानूनगो, डॉ. इंदिरा गुप्ता, ममता हिरवे सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।

क्या है योजना

24 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वागतम लक्ष्मी योजना का उद्घाटन किया है। योजना का उद्देश्य हर स्तर पर बालिकाओं व महिलाओं को सम्मान है। हर कार्यक्रम से पहले बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित कर शुरुआत की जाए। इससे समाज में महिलाओं में सम्मान बढऩे के साथ उनको प्रेरणा भी मिलेगी। गांव में ग्रामसभा के पहले गांव की सबसे बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

हर स्तर पर होगा सम्मान

नवजात बालिका से लेकर बुजुर्ग महिला का हर कार्यक्रम के पहले सम्मान होगा। योजना का उद्देश्य ही महिला को समाज में बराबर का स्थान दिलाना है। - भारती अवास्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

---------------

अन्य फास्ट न्यूज खबरें

सत्यधाम में आज पिलाई जाएगी ब्राह्मी

खरगोन. कसरावद के पास पहाड़ी पर स्थित सत्यधाम शक्तिपीठ आश्रम डोंगरगांव में बुधवार आश्रम संस्थापक पंडित गोरेलालजी शर्मा के सानिध्य में विद्यार्थियों को बाह्मी का सेवन कराया जाएगा। पंडित शर्मा ने बताया 16 वर्षों से लगातार सरस्वती शारदा की वरद बुटी और गुणों की खान मानी जाने वाली प्राकृतिक औषधि ब्राह्मी का ताजा अर्ग, आयुर्वेदिक विधान अनुसार तैयार कर पिलाया जाता है। जिससे विद्यार्थियों के मानसिक और स्मरण शक्ति, आत्मवृद्धि के लिए ब्राह्मी कारगर साबित हुई है। महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई है। ऐसे विद्यार्थी अथवा श्रद्धालु जो ब्राह्मी का सेवन करना चाहते हैं, वे खाली पेट रहें। ब्राह्मी के सेवन का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जिसमें 3 वर्ष से लेकर 30 वर्ष युवा शामिल हो सकते हैं।

माली समाज का परिचय सम्मेलन इंदौर में

खरगोन. संयुक्त माली समाज महासंघ के तत्वाधान में 9 फरवरी को इंदौर गांधी हाल में परिचय सम्मेलन होगा। सगरवंशी माली समाज काजीपुरा धर्मशाला अध्यक्ष बाबूलाल राठौर व कुशवाह माली समाज के समाजसेवी नवनीत बर्गे ने बताया इसमें शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को आवेदन पत्र के साथ 200 रुपए और फोटोचस्पा करना होगा। वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। समाज के गोपाल राजकुले, शिवराम राठौड़, आईएम चौहान, सुदामा यादव, लोटन परमार, राधेश्याम राठौर, सुरेश सोलंकी, किशोर परमार आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी अधिवेशन भोपाल में

खरगोन. मप्र पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन 9 फरवरी को भोपाल के रवींद्र भवन में रखा है। खरगोन माली समाज के कार्यकर्ता बाबूलाल राठौर व कुशवाह माली समाज के नवनीत बर्ग ने बताया अधिवेशन प्रतिवर्ष आयोजित होता है। जिसमें अन्य पिछडा़ वर्ग के उत्कृष्ट समाजसेवी, पत्रकार, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, उत्कृष्ट शिक्षक, अर्थशास्त्री, चिकित्सक आदि पुरुष सदस्यों को महात्मा ज्योतिबा फूले सम्मान व महिलाओं को सावित्रीबाई फूले सम्मान से देंगे। 2012-13 की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कंठाल्या धर्मजागरण प्रमुख बने

खरगोन. शिवसेना जिला प्रमुख राजू शर्मा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमती से संतोष कंठाल्या ((गम्पू सेठ)) को शिवसेना का जिला धर्मजागरण प्रमुख का दायित्व सौंपा है।

विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी पुरस्कृत

खरगोन. गणतंत्र दिवस पर प्रथम एवं द्वितीय संभाग में वरिष्ठ पदाधिकारी के.एस मालवीय व डीके बुके ने झंडावंदन किया। अतिंद्र मोहन वर्मा द्वारा प्रबंध संचालक के संदेश का वाचन किया। इसके साथ ही विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन खरगोन कार्यालय पर वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती भागवंती गुप्ता ने झंडावंदन, गजेंद्र गीते एवं अतिंद्र मोहन वर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया। विद्युत कर्मचारी सहकारी साख संस्था खरगोन में एल.एन. मालवीय द्वारा झंडावंदन किया गया। संचालक डीपी आहूजा द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में बिस्टान वितरण केंद्र के रमेश यादव, ऊन वितरण केन्द्र के राधेश्याम गणपत चांदी का सिक्का व प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया।





स्वागतम लक्ष्मी योजना - कलेक्टर ने की शुरुआत, ब्लॉक से राज्य तक होगी समीक्षा



भास्कर संवाददाता - खरगोन

जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड में प्रसूताओं का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब कलेक्टर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और जन्मी बालिका को कपड़े व खिलौने दिए। मंगलवार स्वागतम लक्ष्मी योजना के उद्घाटन के दौरान ऐसा हुआ। सोमवार व मंगलवार जन्मी 26 बालिकाओं का वेलकम नए तरीके से हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से योजना शुरू की गई है। कलेक्टर डॉ. कोठारी ने कहा कार्यक्रम के पहले बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इससे नारी शक्ति बढ़ेगी। जिला पंचायत सीईओ शिल्पा गुप्ता ने कहा बेटियां व महिलाएं घर की लक्ष्मियां होती है। सीएमएचओ डॉ. विराज भालके ने कहा योजना से बालिकाओं व महिलाओं के प्रति समाज में बदलाव आएगा। विशेषकर लिंगानुपात के साथ ही महिलाओं के साथ अन्याय में कमी होगी। सिविल सर्जन डॉ. आर.के. नीमा ने कहा अब लोगों के सोच में बदलाव हो रहा है। बेटे-बेटी को एक समान रूप से देखा जा रहा है। इस दौरान जन्मी लक्ष्मी, आशियां, संतोषी, कोमल, आरती, अक्षरा, सीमा, साक्षी, प्रियांशी और प्रिया सहित 26 नवजात बालिकाओं व माताओं का सम्मान किया गया। आर.के. सिंह, डॉ. वंदना सरकानूनगो, डॉ. इंदिरा गुप्ता, ममता हिरवे सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वागतम लक्ष्मी योजना का उद्घाटन किया है। योजना का उद्देश्य हर स्तर पर बालिकाओं व महिलाओं को सम्मान है। हर कार्यक्रम से पहले बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित कर शुरुआत की जाए। इससे समाज में महिलाओं में सम्मान बढऩे के साथ उनको प्रेरणा भी मिलेगी। गांव में ग्रामसभा के पहले गांव की सबसे बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

॥नवजात बालिका से लेकर बुजुर्ग महिला का हर कार्यक्रम के पहले सम्मान होगा। योजना का उद्देश्य ही महिला को समाज में बराबर का स्थान दिलाना है।

भारती अवास्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग