पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा जल योजना की अधिसूचना प्रकाशन को लेकर भोपाल में मंथन

नर्मदा जल योजना की अधिसूचना प्रकाशन को लेकर भोपाल में मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - नर्मदा जल योजना की अधिसूचना प्रकाशन के लिए भोपाल में मंथन चल रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग में दो दिन से निगम के दो अधिकारी इसके लिए जुटे हुए हैं। योजना को लेकर 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा लगाए दावे और आपत्तियों की सुनवाई के बाद निकले बिंदुओं के आधार पर अधिसूचना में संशोधन संभावित है। एक सप्ताह में अधिसूचना का प्रकाशन हो सकता है।
पार्षद-निगमकर्मी के बीच कोर्ट में समझौता
खंडवा - नगर निगम के पार्षद वेदप्रकाश शर्मा और निगमकर्मी संजय गीते ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में समझौता कर लिया। निगमकर्मी गीते ने पार्षद शर्मा के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर न्यायाधीश धनराज दुबेला के समक्ष चालान पेश किया। यहां दोनों में समझौता हो गया।