पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्ताह भर बाद मंडी खुली, कम रही आवक

सप्ताह भर बाद मंडी खुली, कम रही आवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च व्यापारियों के मुताबिक एक-दो दिन में बढ़ेगी आवक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंगलवार से मंडियों में उपज की खरीदी पुन: शुरू हो गई। हालांकि आवक के साथ दाम भी कमजोर रहे। व्यापारियों का मानना है एक-दो दिन में आवक में बढ़ोतरी होगी।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अनाज व्यापारियों को बाहर रखने की मांग को लेकर एक सप्ताह से खरीदी बंद थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर खरीदी शुरू हो पाई है। व्यापारियों की हड़ताल के बाद मंगलवार को मंडी में आवक कम हुई। साथ ही दाम भी कम रहे। सोयाबीन की आवक 450 क्विंटल की रही। 3800 रुपए प्रति क्विंटल के अधिक दाम भाव पर बिका। गेहूं 1700 से 1885 रुपए प्रति क्विंटल बिका। 90 क्विंटल की आवक रही। व्यापारियों का मानना है हड़ताल के बाद पहले दिन आवक कम रही। इसका कारण यह है कि अधिकांश किसानों को इसकी जानकारी नहीं थीं। किसान जीवनसिंह हापला का कहना है हड़ताल के बाद दाम में अचानक गिरावट आई है। सोयाबीन 3599 रुपए प्रति क्विंटल बिका है। इधर चिंताराम शिवाजी खैगांवड़ा और रामचंद्र मौर्य का कहना है जब भाव बढेंग़े, तब हम मंडी में अपनी उपज लेकर आएंगे। व्यापारी अशोक अग्रवाल का कहना है मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुसार फिलहाल हमें खाद्य सुरक्षा कानून से बाहर रखा है। इस कारण मंगलवार को अमानक स्तर की उपज भी खरीदी है।



किसानों को मिली राहत