पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेफ्टी टैंक की नहीं हो रही सफाई तीन महीने से काट रहा चक्कर

सेफ्टी टैंक की नहीं हो रही सफाई तीन महीने से काट रहा चक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
सुलभ इंटरनेशनल स्कीम के तहत बने सुलभ शौचालय के सेफ्टी टैंक की सफाई निगमकर्मी नहीं कर रहे हैं। तकनीकी कारण से टैंक खाली नहीं करने जैसी बात करते हैं। वे शुष्क शौचालय की मल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने जैसे बहाने बना रहा है। आपसे निवेदन है कि आप जल्द सेफ्टी टैंक की सफाई करवाए। हरिगंज निवासी हरीश सोनी ने यह बात जनसुनवाई मे फूल और गोबर भेंटकर कलेक्टर नीरज दुबे से कही।
उन्होंने कहा 30 साल पहले सरकारी योजना के तहत सुलभ शौचालय बनवाया था। इसकी सफाई 15 साल पहले निगमकर्मियों ने की थी। अब यह भर चुका है। मैं तीन महीने से निगम के संबंधित विभाग के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। पीडि़त हरीश सोनी का कहना है मैं तीन महीने से नारकीय जीवन जी रहा हूं। प्राइवेट सफाईकर्मी 2500 से 3000 रुपए की डिमांड करते है। कलेक्टर नीरज दुबे और निगमायुक्त एसआर सोलंकी ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही समस्या से छुटकारा दिलाएंगे।




आप मेरी जगह बैठा करो- कलेक्टर

जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज दुबे ने निगमायुक्त एसआर सोलंकी से कहा कि आपको मेरी जगह पर बैठकर जनसुनवाई को हैंडल करना चाहिए। इस पर श्री सोलंकी ने कहा क्यों सर? कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जनसुनवाई में अधिकांश मामले निगम से जुड़े होते है।

ञ्च शिवर के महेंद्रसिंह यादव ने बताया मुख्यमंत्री युवा स्वराज योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक में 20 मई 2013 को आदेश जारी हो चुके है। बावजूद इसके बैंककर्मी आदेश जारी नहीं होने संबंधी बात कह रहे हैं।



जनसुनवाई में यह भी आए आवेदन

ञ्च चिचली पंचायत स्थित केनूद का मांगलिक भवन अधूरा पड़ा है। पांच लाख रुपए की लागत से यह भवन बनना है। सरपंच दर्शनसिंह तोमर और सचिव अजय कोठारी की लापरवाही के कारण भवन अधूरा है। इसकी पहली किश्त दो लाख रुपए जारी भी हो गए हैं। महिपालसिंह चौहान ने बताया ठेकेदार कैलाशसिंह मंडलोई को एक रुपए भी नहीं दिया है।



कलेक्टर को फूल भेंटकर कहा

जनसुनवाई - सुलभ इंटरनेशनल स्कीम के तहत बनवाया था शौचालय निगमकर्मी सफाई करने से कर रहा इनकार, जनसुनवाई में लगाई गुहार