पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 लाख रुपए में जुड़ेंगी जेलों की बाउंड्रीवाल

22 लाख रुपए में जुड़ेंगी जेलों की बाउंड्रीवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - शहीद टंट्या भील जिला जेल के विस्तार का काम शुरु हो गया है। यहां 22 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल की खुदाई की जा रही है। पुरानी किशोर जेल और जिला जेल को जोडऩे के लिए यह दीवार खड़ी की जा रही है।
इस काम पीडब्ल्यूडी विभाग एक माह में पूरा कर सकेगा। जेल के पास से होकर जा रहा रास्ता बंद हो जाएगा। 1 अक्टूबर 2013 में छह सिमी आतंकियों के साथ बमकांड का कैदी जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जेल की दीवार से सटे खुले हिस्से को बंद करने का निर्णय लिया। दीवार बनने के बाद जेल के दूसरे हिस्से को भी उपयोग में लिया जाएगा। इस पर विचार के बाद फैसला होगा। बुरहानपुर के कैदियों को भी खंडवा में ही रखा जाता है। ऐसे में जेल के अंदर कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक रहती है।
बरत रहे हैं पूरी सतर्कता
॥बाउंड्रीवॉल खुदाई के दौरान सतर्कता बरत रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जवान और प्रहरियों की ड्यूटी लगा रहे हैं।ø
- पीएस बडेरिया, अधीक्षक शहीद टंट्या भील
जिला जेल