पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट विद्यालयों में दूसरे चरण की परीक्षा शुरू

उत्कृष्ट विद्यालयों में दूसरे चरण की परीक्षा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी - उत्कृष्ट प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से शैक्षिक गुणवत्ता की जांच के तहत द्वितीय चरण की विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिका पर प्रश्न पत्र हल किए। शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-4 में 73 में से 56 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रधान पाठक उर्मिला राठौर ने बताया शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 की व्याख्याता अनुराधा श्रीवास्तव को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3 में 184 में से 166 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की जिम्मेदारी प्रधान पाठक प्रहलाद शर्मा ने संभाली। श्रीमती राठौर ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं को संकुल केंद्र भेजा जाएगा। संकुल केंद्र
पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। परीक्षा का समापन 30 जनवरी को होगा।