पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीना बीता, नहीं हुआ नगर सुरक्षा समिति का गठन

महीना बीता, नहीं हुआ नगर सुरक्षा समिति का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी - एक माह बीतने के बाद भी नगर सुरक्षा समिति का गठन नहीं हो सका। इसके लिए पुलिस प्रशासन एवं आमजन ने ७ दिन का समय निर्धारित किया था। शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से निपटने के लिए समिति का गठन होना था। इसके लिए २९ दिसंबर को थाना परिसर में बैठक कर थाना संयोजक की नियुक्ति की गई थी। थाना संयोजक द्वारा दो दिन में समिति सदस्यों की सूची थाने पर जमा कराने का निर्णय लिया था। थाना संयोजक मनीष पुरोहित ने बताया सदस्यों बनाने की प्रक्रिया जारी है। करीब १५ सदस्यों के आवेदन प्राप्त होना बाकी है। इसके चलते थाने पर सूची जमा नहीं करा पाए। एकदो दिन में थाने पर सदस्यों की सूची जमा कराएंगे। वहीं टीआई बीएल अटोदे का कहना है कि समिति सदस्यों की सूची अभी तक हमारे पास नहीं आई है। इसके चलते समिति का पुनर्गठन नहीं हो पाया है। सूची प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।