पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना साहब ने सिखाया कोई बड़ा न कोई छोटा, सब एक समान

सैयदना साहब ने सिखाया कोई बड़ा न कोई छोटा, सब एक समान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
दाऊदी बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के इंतकाल के 11वें दिन टाउनहाल स्थित हुसैनी बोहरा मस्जिद में सर्वधर्म शोक सभा आयोजित की। मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई शोकसभा में विधायक, कलेक्टर-एसपी सहित हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समाज के प्रमुख सहित शहर के गणमान्य लोगों ने सैयदना साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उपस्थित गणमान्यजन ने कहा सैयदना साहब ने समाज को एक नई दिशा दी है। सैयदना साहब ने सिखाया है कि न कोई बड़ा है न कोई छोटा बल्कि सब एक समान हैं। बोहरा कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मोहम्मद हैदरी ने कुरान पाक की तिलावत से शुरूआत की। अध्यक्षता आमिल साहब शेख गुलाब अब्बास भाई बुरहानपुरवाला ने की।



इन्होंने रखे अपने विचार

ञ्च कलेक्टर नीरज दुबे ने कहा सैयदना साहब गरीब की भी चिंता करते थे। यह पहला समाज है जहां समाजजन मिलकर समाजजनों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर उसका उत्थान करते हैं।

ञ्च विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा सैयदना साहब सभी समाजजनों के गुरु थे। उनका एकता का संदेश मिसाल है।

ञ्चईसाई समाज के बिशप डॉ. एएएस दुरईराज ने कहा सैयदना साहब ने समाज कल्याण के साथ ही देशभक्ति का जो संदेश दिया।

ञ्चसिख समाज के जसबीरसिंह राणा ने कहा ईश्वर-अल्लाह सब एक है सभी एक पिता परमेश्वर की औलाद है। सैयदना साहब ने भी यही संदेश दिया।

ञ्चमुस्लिम समाज के हबीब आलम ने कहा सैयदना साहब इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने समाज को नई दिशा दी है।

: बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन को सभी धर्म के लोगों ने शृद्धांजलि दी