- Hindi News
- स्कूल कॉलेज और बाजार में आज से निर्भया पेट्रोलिंग
स्कूल-कॉलेज और बाजार में आज से निर्भया पेट्रोलिंग
खंडवा - स्कूल-कॉलेज, बाजार या धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं की सुरक्षा के लिए बुधवार से निर्भया पेट्रोलिंग शुरू होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मप्र पुलिस ने निर्भया पेट्रोलिंग की शुरुआत १६ दिसंबर से भोपाल में की थी। प्रयोग सफल होने के बाद इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू करने के निर्देश दिए थे। एसपी मनोज शर्मा ने बताया निर्भया पेट्रोलिंग की नोडल अधिकारी महिला सेल डीएसपी सुनीता रावत को बनाया है।
यहां फोन करें - डीएसपी सुनीता रावत ने बताया महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे मोबाइल नंबर ९४७९९९४७८४ ((नोडल अधिकारी)), ९४७९९९४७०० ((पुलिस कंट्रोल रूम)) पर फोन कर सकती है। हम तत्काल मौके
पर पहुचेंगे।