पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल बजट में मिले गेज कन्वर्जन की एकमुश्त राशि

रेल बजट में मिले गेज कन्वर्जन की एकमुश्त राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च संस्था जनमंच ने बजट के पहले रेल मंत्री और अफसरों को लिखा पत्र
भास्कर संवाददाता - खंडवा
इंदौर-खंडवा-अकोला मीटरगेज को ब्राडगेज परिवर्तन को लेकर सामाजिक संस्था जनमंच ने रेल मंत्रालय और अफसरों को पत्र भेजा। पत्र के साथ जनमंच के पदाधिकारियों ने स्टेशनों की बीच दूरी, तुलनात्मक चार्ट और नक्शा भी भेजा हैं। पत्र के माध्यम से गेज कन्वर्जन में हो रही देरी, आगामी रेल बजट में सिंहस्थ महाकुंभ-2016 को देखते हुए एक मुश्त बजट की मांग की। साथ ही दो साल में यह काम पूरा करने का आग्रह किया। जनमंच के अनुराग बंसल, चंद्रकांत सांड ने रेलमंत्री को विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया।




यह मांग की

- इंदौर से खंडवा की दूरी 139 किमी है। अमान परिवर्तन से पूरे देश को उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम को जोडऩे का व वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।

- इससे पश्चिम व दक्षिण शहरों के बीच की कम दूरी होगी। क्षेत्र के सीमेंट, खाद्य एवं अनाज परिवर्तन से कई परियोजना का लाभ मिलेगा।

- नई रेलवे लाइन में भूमि अधिग्रहण, इन्फ्रास्ट्रक्चर व स्टाफ का अधिक खर्च आता है। इससे कम खर्च आएगा।

- इस लाइन से महू का मिलिट्री एरिया, पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र, बड़वाह सीआईएसएफ, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गणगौर ताप परियोजना खरगोन आदि स्थान रेल मार्ग से जुड़ सकेंगे।

- ब्राडगेज होने से इन स्थानों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।