पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे रिगरोड के टेंडर, मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन; २ साल में बनेगा

आधे रिगरोड के टेंडर, मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन; २ साल में बनेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
बुधवार को रिंगरोड के टेंडर बुलाए गए। 21 फरवरी तक टेंडर भरे जा सकते हैं। २२ फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। यदि तय मापदंड के अनुसार कोई कंपनी टेंडर लेने तो तैयार हो गई तो अगले दो साल में आधा रिंग रोड बनकर तैयार हो जाएगा। अभी ताबड़तोड़ टेंडर कॉल करने की वजह 5 फरवरी को शहर में आ रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से इसका भूमिपूजन कराना है। सीएम के भूमिपूजन करने से रिंग रोड के काम में तेजी आने की संभावना है।
रिंग रोड बीओटी के तहत बनाया जाएगा। पहले चरण में आधा रिंग रोड बनाया जा रहा है। यानी यह हरसूद रोड के नाहल्दा से शुरू होकर पंधाना रोड क्रास करते हुए इंदौर रोड पर छैगांवदेवी तक बनेगा। यह दूरी कुछ 16.2 किलोमीटर है। रिंग रोड 99.83 करोड़ रुपए में तैयार होगा। एमपीआरडीसी ने 16.2 किमी रिंग रोड की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी। इसकी स्वीकृति के बाद टेंडर कराए हैं। सड़क टू-लेन के साथ, 2 रेलवे ब्रिज, दो बड़े ब्रिज, 10 छोटे ब्रिज, 7 बाक्स कल्वर्ट, 10 पाइप कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। रिंग रोड पर बमनगांव में ब्रॉडगेज और लाडऩपुर में मीटरगेज लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा। रहमापुर में बाना नदी, बोरगांव खुर्द, एग्रीकल्चर कॉलेज, टिटियाजोशी में आबना नदी पर पुल का भी निर्माण होगा।



पहले चरण में बनाया जा रहा है आधा रिंग रोड

टेंडर कॉल किए हैं

॥ एमपीआरडीसी ने 16.2 किमी सड़क में 99.83 करोड़ रुपए का टेंडर किया है। इसके बाद कंपनियां आएगी। किसी एक के साथ शर्तें तय होंगी। एग्रीमेंट होगा। उसके बाद सड़क निर्माण शुरू होगा। निर्माण शुरू होने के बाद काम पूरा होने में २ साल का समय लगेगा।ञ्जञ्ज

- बीसी टेंटवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी, इंदौर

रिंग रोड

16.2 किमी के रोड का प्रस्ताव

०७ मीटर के 2 लेन के साथ होंगे ५-५ मीटर के शोल्डर

०2 रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे

०2 बड़े ब्रिज बनेंगे

10 छोटे ब्रिज बनेंगे

०7 बाक्स कल्वर्ट

10 पाइप कल्वर्ट

99.83 करोड़ रुपए है कुल लागत

25 करोड़ रुपए होंगे भू-अर्जन पर खर्च

०7 करोड़ से ज्यादा के बनेंगे ब्रिज

२१ फरवरी तक भरे जा सकते हैं टेंडर

२२ फरवरी को खुलेंगे टेंडर

२०१६ तक बनकर होगा तैयार

- 5 फरवरी को खंडवा आगमन पर मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन, इसके बाद शुरू होगा भूमि अधिग्रहण का काम

- १६.२० किमी लंबे रिंगरोड में ७ मीटर चौड़े टू लेन के साथ ५-५ मीटर के होंगे शोल्डर

- ९९.८३ करोड़ रुपए की लागत के रिंगरोड में 2 रेलवे ब्रिज, दो बड़े ब्रिज, 10 छोटे ब्रिज, 7 बाक्स कल्वर्ट, 10 पाइप कल्वर्ट का भी होगा निर्माण

आगे बढ़ी फाइल - एमपीआरडीसी ने टेंडर जारी कर कंपनियों को रिंगरोड बनाने के लिए बुलाया, २१ फरवरी तक किए जा सकते हैं आवेदन