- Hindi News
- डेढ़ महीने में कर्मवीर विद्यापीठ को हस्तांतरित हो जाएगी जमीन
डेढ़ महीने में कर्मवीर विद्यापीठ को हस्तांतरित हो जाएगी जमीन
भास्कर संवाददाता - खंडवा
कर्मवीर विद्यापीठ पत्रकारिता कॉलेज चीराखदान स्थित जमीन पर संचालित होगा। जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन दोनों ने जमीन हस्तांतरण के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। संभवत: डेढ़ महीने के भीतर पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल के नाम यह जमीन हस्तांतरित हो जाएगी। इसके बाद भवन निर्माण में डेढ़ साल लगेगा।
पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल द्वारा संचालित कर्मवीर विद्यापीठ को शहर से ६ किमी दूर चीराखदान ((जहां संगीत कॉलेज का निर्माण हो रहा है)) में जमीन मिल गई है। खसरा नंबर 1/1 में से पांच एकड़ जमीन कॉलेज के चिह्नित की है। जिला प्रशासन ने जमीन हस्तांतरित करने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क पांच हजार रुपए जमा कराने संबंधी पत्र कॉलेज प्रबंधन को 22 जनवरी को भेजा था। कॉलेज प्रबंधन ने शुल्क 28 जनवरी को जमा कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन गुरुवार को तहसील कार्यालय में अंडर टेकिंग ((इसमें यह उल्लेख होगा कि जमीन किस पर्पज से ली जा रही है)) जमा करेगी। इसके बाद फाइल एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी, यहां से एसडीएम महेंद्रसिंह कवचे अनुमोदन लिखकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचाएंगे। जांच-पड़ताल के बाद कलेक्टर राज्य शासन को फाइल पहुंचाएंगे। शासन से स्वीकृति के बाद कुलपति पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल के नाम जमीन हस्तांतरित हो जाएगी। कॉलेज प्रबंधन परिसर के अंदर ही छात्रावास का निर्माण भी होगा।
जल्द जमीन हस्तांतरित करेंगे
॥ चीराखदान में जमीन का चयन हो चुका है। जमीन हस्तांतरण के लिए प्रोसेसिंग शुल्क जमा करने संबंधी कॉलेज प्रबंधन को पत्र भेजा है। जल्द ही कॉलेज के नाम जमीन हस्तांतरित हो जाएगी।ञ्जञ्ज
- नीरज दुबे, कलेक्टर
कवचे अनुमोदन लिखकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचाएंगे। जांच-पड़ताल के बाद कलेक्टर राज्य शासन को फाइल पहुंचाएंगे। शासन से स्वीकृति के बाद कुलपति पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल के नाम जमीन हस्तांतरित हो जाएगी। कॉलेज प्रबंधन परिसर के अंदर ही छात्रावास का निर्माण भी होगा।
ञ्चजिला प्रशासन ने चीराखदान की पांच एकड़ जमीन हस्तांतरण के लिए कॉलेज प्रबंधन से जमा कराए पांच हजार रुपए