पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरी नाली, खराब सड़क की शिकायत पहुंची भोपाल तक

अधूरी नाली, खराब सड़क की शिकायत पहुंची भोपाल तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
साफ-सफाई नहीं होने और जर्जर सड़कों की शिकायत में अब लोगों को नगर निगम, ग्राम पंचायत, जिला प्रशासन पर भरोसा नहीं है। यहीं वजह है कि लोग सीधे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर रहे हैं।
शहर के लोगों को सबसे ज्यादा शिकायतें नगर निगम से हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने वालों ने नगर निगम की समस्याएं सबसे ज्यादा बताई हैं। इसमें नाली नहीं बनने, सड़क नहीं बनने, सफाई नहीं होने की ही शिकायतें हैं। गांवों में पंचायतों और शहर में नगर निगम के कार्यों से लोग संतुष्ट नहीं हैं। हर छोटी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की जा रही है। कुछ शिकायतें ऐसी भी हैं जो केवल भड़ास निकालने के लिए की हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू होने के बाद 18 दिन में 135 शिकायतें जिले से पहुंच चुकी है। इनमें अधिकांश स्थानीय स्तर की शिकायतें हैं। कोई भी शिकायत किसी बड़ी अनियमितता को उजागर नहीं कर पाई है। इनमें सबसे ज्यादा 35 शिकायतें नगर निगम की हैं।



सीएम हेल्पलाइन

मोबाइल

9009133322

टेलीफोन

0755-2573300

टोलफ्री

155343



लगातार हो रही मॉनिटरिंग

॥ सीएम हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। शिकायत आते ही उसे संबंधित विभाग को हल करने के लिए भेजा जाता है। शिकायतों को दूर किया जा रहा है।ञ्जञ्ज

- प्रियंका गोयल, डिप्टी कलेक्टर

किस विभाग की कितनी शिकायत



यह शिकायतें आई

- सड़क अधूरी बनाई है।

- पटवारी गांव में नहीं मिलता है।

- स्कूल समय से नहीं खुल रहा है। मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं होती है।

- जमीन पर अतिक्रमण है।

नगर निगम

35

राजस्व विभाग

33

पंचायत विभाग

19

स्कूल शिक्षा विभाग

०6

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

०9



संबंधित विभाग को दी जा रही है जानकारी

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत आने के बाद संबंधित विभाग को तुरंत भेजी जाती है। उसे हल करने के लिए भी कहा जाता है। इसकी मॉनिटरिंग हर रोज हो रही है। अब तक आईं 60 प्रतिशत शिकायतें दूर कर दी हैं। कलेक्टर नीरज दुबे ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें हल करने के लिए अधिकतम 7 दिन का समय विभागों को दिया है। टीएल बैठक में इसकी रिपोर्ट भी ली जाती है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

जिले से १८ दिन में १३५ शिकायतें की लोगों ने, गांवों में ग्राम पंचायत और और शहर में नगर निगम की अव्यवस्थाओं से खफा है लोग