संविदा भर्ती में 35 ने कराया पंजीयन
खंडवा - संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-1,2 व ३ में कुल 35 लोगों ने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया। सत्यापन के प्रथम चरण में प्रतीक्षा सूची के अनुसार वर्ग १ में 14 में से 11, वर्ग 2 में 21 में से 18 और वर्ग-3 में 7 में से 6 अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराया। सहायक संचालक संजीव मंडलोई ने बताया वर्ग-1 व २ के अभ्यर्थियों ने डीईओ कार्यालय और वर्ग 3 के आवेदकों ने जनपद पंचायतों में सत्यापन कराया। 27 से 29 जनवरी तक होने वाले सत्यापन के अंतिम दिन वर्ग 1 व 2 में १-१ आवेदक आए।
स्वास्थ्य कार्यशाला आज
खंडवा - नेशनल एजुकेशन नागपुर द्वारा गुरुवार को निगम में स्वास्थ्य कार्यशाला कार्यक्रम होगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कर्मचारियों को स्वास्थ्य कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ रहने के गुर सिखाए जाएंगे। इसमें विभिन्न रोगों से बचाव व शरीर कैसे फिट रहे इस बात की जानकारी कर्मचारियों को दी जाएगी।