- Hindi News
- भाजपा जिलाध्यक्ष की खदान की जांच करने पहुंचे अफसर
भाजपा जिलाध्यक्ष की खदान की जांच करने पहुंचे अफसर
भास्कर संवाददाता - खंडवा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी के बेटे के नाम पर दर्ज खदान की जांच खनिज विभाग ने की। जिलाध्यक्ष के बेटे विवेक कोठारी की शिकायत कुछ नगरवासियों ने की थी। पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी के बगैर खुदाई की शिकायत कलेक्टर से की थी। बुधवार को खनिज विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर श्री गुप्ता ने बताया वहां खुदाई करते कोई नहीं मिला। शिकायत के आधार पर आरआई और पटवारी को लेकर दोबारा लीज के रकबे एवं उत्खनन की जांच की जाएगी। बुधवार को कलेक्टर के साथ निरीक्षण पर होने से पटवारी एवं आरआई नहीं आ सके। भाजपा जिलाध्यक्ष से मामला जुड़ा होने के कारण जिला खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल कार्यक्रम में शरीक होने का बहाना बनाकर कुछ भी कहने से बचते रहे। शिकायत के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी ने कहा बेटे विवेक के नाम से सिहाड़ा में खदान लीज पर ली है। खदान में खुदाई के लिए पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी सहित सभी प्रमाण पत्र हमारे पास है। यदि किसी ने शिकायत की है तो विभाग उसकी जांच कर सकता है। खदान की लीज 10 साल के लिए है।
जिलाध्यक्ष कोठारी ने कहा- खदान की लीज 10 साल के लिए
पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी लिए बगैर खुदाई की शिकायत मिलने पर जांच शुरू, सिहाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के नाम पर है खदान