पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भट्टी उखाडऩे पर कांच की टूटी बरनी से कर दी थी हत्या

भट्टी उखाडऩे पर कांच की टूटी बरनी से कर दी थी हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुलासा : श्रीनवग्रह मेले में ढाबा चलाने वालों ने की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

- फोटो: 29केजीएन7

भास्कर संवाददाता. खरगोन

शहर के सुखपुरी क्षेत्र में 24 जनवरी को एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद युवक के तीन हत्यारों को पांच दिन बाद गिरफ्तार किया है। श्रीनवग्रह मेले में ढाबे की भट्टी उखाडऩे पर ढाबा चलाने वाले आक्रोशित हुए थे और उन्होंने युवक के जिस्म पर नौ जगह कांच की बरनी मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

एसपी एनपी वरकड़े ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया राजेश पिता बद्री ((24)) निवासी इच्छापुर की मौत के बाद तफ्तीश के दौरान उसके साथ मजदूरी करने आए आठ-दस लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला राजेश काफी शराब पीकर वारदात के दिन मेले में लोगों से उलझ रहा था। इस दौरान उसने बिटनेरा निवासी अजय भगवान से विवाद कर उसका कॉलर पकड़ लिया था। इसके बाद राजेश चुन्नीलाल के ढाबे पर जा पहुंचा। वहां जाकर उसने भट्टी उखाड़ दी। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इससे आक्रोशित होकर चुन्नीलाल व उसके नौकर कालू ने राजेश से मारपीट की। फिर ढाबे के पीछे ले जाकर लाठी और कांच की टूटी हुई बरनी उसके सिर पर दे मारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस्म पर नौ जगह जख्म मिले। इससे लगता है उन्होंने नौ जगह बरनी मारी। इस दौरान अजय भी मौके पर पहुंचा व डंडे से राजेश की पिटाई की। मारपीट से राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वारदात को छिपाने का प्रयास किया गया।

बोरी में लपेटकर फेंका शव, फिर बोरी जला दी

तीनों हमलावरों ने राजेश के शव को बोरी में लपेटकर घटना स्थल से कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया और बाद में बोरी को लाकर भट्टी में झोंक दिया। पुलिस ने मामले में चुन्नीलाल उर्फ चैनसिंह पिता बद्रीलाल निवासी तालाब चौकी, अजय उर्फ अज्जु पिता भगवान निवासी बिटनेरा और कालू पिता गिचिया जुलवानिया ((छोटी सिरवेल)) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी श्री वरकड़े के निर्देशन व एसडीओपी आरबी दीक्षित के मार्गदर्शन में मेनगांव थाना प्रभारी राबर्ट ग्रेवाल, सउनि बीएल मोरे, प्रधान आरक्षक रमेश गोयल, संजय शर्मा, आरक्षक शक्ति सिंह व सेराज खान ने गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

एक दिन की रिमांड

हमलावरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। पुलिस को हमलावरों के कपड़े जब्त करने हैं। वहीं हमले में इस्तेमाल किए गए दो डंडे, कांच की बरनी के टुकड़े जब्त कर लिए गए हैं।

तीनों हमलावरों ने राजेश के शव को बोरी में लपेटकर घटना स्थल से कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया और बाद में बोरी को लाकर भट्टी में झोंक दिया। पुलिस ने मामले में चुन्नीलाल उर्फ चैनसिंह पिता बद्रीलाल निवासी तालाब चौकी, अजय उर्फ अज्जु पिता भगवान निवासी बिटनेरा और कालू पिता गिचिया जुलवानिया ((छोटी सिरवेल)) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी श्री वरकड़े के निर्देशन व एसडीओपी आरबी दीक्षित के मार्गदर्शन में मेनगांव थाना प्रभारी राबर्ट ग्रेवाल, सउनि बीएल मोरे, प्रधान आरक्षक रमेश गोयल, संजय शर्मा, आरक्षक शक्ति सिंह व सेराज खान ने गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। हमलावरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। पुलिस को हमलावरों के कपड़े जब्त करने हैं। वहीं हमले में इस्तेमाल किए गए दो डंडे, कांच की बरनी के टुकड़े जब्त कर लिए गए हैं।

बोरी में लपेटकर फेंका, फिर जलाया

भास्कर संवाददाता - खरगोन

शहर के सुखपुरी क्षेत्र में 24 जनवरी को एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद युवक के तीन हत्यारों को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। श्रीनवग्रह मेले में ढाबे की भट्टी उखाडऩे पर ढाबा चलाने वाले आक्रोशित हुए और उन्होंने युवक के शरीर पर नौ जगह कांच की बरनी मारकर हत्या कर दी थी।

एसपी एनपी वरकड़े ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया राजेश पिता बद्री ((24)) निवासी इच्छापुर की मौत के बाद तफ्तीश के दौरान उसके साथ मजदूरी करने आए आठ-दस लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला राजेश काफी शराब पीकर वारदात के दिन मेले में लोगों से उलझ रहा था। इस दौरान उसने बिटनेरा निवासी अजय भगवान से विवाद कर उसका कॉलर पकड़ लिया था। इसके बाद राजेश चुन्नीलाल के ढाबे पर जा पहुंचा। वहां जाकर उसने भट्टी उखाड़ दी। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इससे आक्रोशित होकर चुन्नीलाल व उसके नौकर कालू ने राजेश से मारपीट की। फिर ढाबे के पीछे ले जाकर लाठी और कांच की टूटी हुई बरनी उसके सिर पर दे मारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस्म पर नौ जगह जख्म मिले। इससे लगता है उन्होंने नौ जगह बरनी मारी। इस दौरान अजय भी मौके पर पहुंचा व डंडे से राजेश की पिटाई की। मारपीट से राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वारदात को छिपाने का प्रयास किया गया।

खुलासा - श्रीनवग्रह मेले में ढाबा चलाने वालों ने की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार, वारदात को छिपाने का किया था प्रयास