- Hindi News
- पेड़ बचाने के लिए बाउंड्रीवाल तोडऩे को तैयार परिवार
पेड़ बचाने के लिए बाउंड्रीवाल तोडऩे को तैयार परिवार
खंडवा - एलआईजी कॉलोनी में एक परिवार पेड़ बचाने के लिए बाउंड्रीवाल तोडऩे को तैयार है। नगर निगम द्वारा एलआईजी कॉलोनी-नवचंडी देवीधाम जाने वाले मार्ग पर नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसमें आदेश वर्मा के घर के समाने लगे नीम व अशोक के पुराने पेड़ रास्ते में आ रहे हैं। नाली की सीध में आने वाले पेड़ कटने से बचाने के लिए परिवार ने अपनी बाउंड्रीवाल की ओर से नाली घुमाने की बात अधिकारियों से कही। लेकिन वे पेड़ काटने पर आमादा हैं। नगर निगम पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री ईश्वरसिंह चंदेली ने बताया नाली निर्माण में आने वाले छोटे व सजावटी झाड़ अलग किए जाएंगे। बड़े पेड़ नहीं काटे जाएंगे। नाली सीधी बनेगी।